फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The car first hit the tractor and then the second car

कार ने पहले ट्रैक्टर और फिर दूसरी कार को मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The car first hit the tractor and then the second car
दोसड़का मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने पहले ट्रैक्टर को टक्कर मारी और फिर कार अनियंत्रित होकर पीछे आ रही स्विफ्ट कार से भिड़ गई। हादसे में ट्रैक्टर का एक पहिया टूट गया व स्विफ्ट डिजायर कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे को अंजाम देकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

होली निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपनी कार स्विफ्ट डिजायर में दोस्त को उसके घर अजीजपुर छोड़ने जा रहा था। वह बराड़ा-दोसड़का मार्ग पर जनता स्कूल के पास पहुंचे तो एक कार चालक तेज गति से कार को चलाता हुआ। उसने ओवरटेक करते हुए दूसरी साइड में ट्रैक्टर को सामने से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर उसकी कार से टकरा गई। हादसे को अंजाम देकर आरोपी कार चालक अरूण बिडलान मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed