फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The auspicious time for Dev Deepawali will last for two and a half hours, textile traders have started preparations.

Ambala News: ढाई घंटे रहेगा देव दीपावली का शुभ मुहूर्त, कपड़ा कारोबारियों ने शुरू की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The auspicious time for Dev Deepawali will last for two and a half hours, textile traders have started preparations.
शहर के कपड़ा मार्केट में खरीददारी करते हुए ग्राहक।
अंबाला। कार्तिक मास में हर साल पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसे त्रिपुरोत्सव और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषी गिरीश आहूजा ने बताया इस साल देव दीपावली की तिथि 4 नवंबर की रात 10: 37 बजे से लेकर 5 नवंबर को शाम 6:49 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार यह पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।
विज्ञापन

देव दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीप जलाना शुभ माना जाता है। देव दीपावली का शुभ मुहूर्त शाम 5:30 बजे से रात 8:10 बजे तक रहेगा। यह वह शुभ मुहूर्त है, जब शिव जी ने त्रिपुरासुर का वध किया था और देवता पृथ्वी पर आए थे। वहीं देवी दीपावली के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। शादियों के सीजन को लेकर बाजार में रंग जमने लगा है। खासकर कपड़ा मार्केट के कारोबारियों ने विशेष तैयारी की हुई है।
विज्ञापन




फर्रुखाबाद के लहंगे, सूरत की साड़ी और मुंबई के शरारे-गरारे खूब बिक रहे
शादी का सीजन शुरू होते ही कपड़ा मार्केट में रौनक लगनी शुरू हो गई है। मार्केट में हरियाणा, पंजाब, शिमला, चंडीगढ़, रोहतक, जींद, पानीपत से भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। मार्केट में सुहाना साड़ी के संचालक सौरभ सचदेवा ने बताया कि शादी का सीजन शुरू हो गया है। मार्केट में अच्छी रौनक आ गई है। खरीदारी में अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट लोगों की पहली पसंद बन गई है। मार्केट में फर्रुखाबाद के लहंगे, सूरत की साड़ी, कलकत्ता की अनारकली सूट पसंद किए जा रहे हैं। कलकत्ता से आने वाले हैंडवर्क सूट भी पसंद किए जा रहे हैं। इसी तरह मुंबई के शरारे, गरारों को भी महिलाएं खरीद रही हैं। उन्होंने बताया कि 5 हजार से लेकर 2.50 लाख रुपये तक के लहंगे भी बिक रहे हैं। इसी तरह 50 हजार रुपये तक की साड़ी और सूट भी बिक रहे हैं। हैंडवर्क के एक सूट को बनाने में 3 महीने तक का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव दिवाली पर शिव वास योग

देव दीपावली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का महत्व बताया गया है। इस बार देव दीपावली पर शिववास जैसा शुभ योग भी बनने जा रहा है। इसकी शुरुआत शाम 6:48 बजे पर होगी। इस शुभ योग में भगवान शिव-माता पार्वती, श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से कई गुना फल प्राप्त होता है।


ऐसे करें दीपदान
ज्योतिषी गिरीश आहूजा ने बताया दीपदान से पहले स्वयं स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। दीये जलाने के लिए गाय का घी सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि इससे देवताओं को शीघ्र प्रसन्नता मिलती है। अगर घी संभव न हो तो तिल के तेल का उपयोग भी किया जा सकता है। शास्त्रों में बताया गया है, देव दिवाली के दिन जो भी कोई घर या गंगा घाट के किनारे दीपक जलाता है, उसके जीवन में कभी भी धन-धान्य, आध्यात्मिकता, ज्ञान, सुख-सौभाग्य आदि का अभाव नहीं रहता है।

शहर के कपड़ा मार्केट में खरीददारी करते हुए ग्राहक।

शहर के कपड़ा मार्केट में खरीददारी करते हुए ग्राहक।

शहर के कपड़ा मार्केट में खरीददारी करते हुए ग्राहक।

शहर के कपड़ा मार्केट में खरीददारी करते हुए ग्राहक।

शहर के कपड़ा मार्केट में खरीददारी करते हुए ग्राहक।

शहर के कपड़ा मार्केट में खरीददारी करते हुए ग्राहक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed