{"_id":"663032bf44acb7162b082924","slug":"the-audience-danced-after-watching-riya-aggarwals-dance-ambala-news-c-36-1-amb1003-122358-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रिया अग्रवाल का नृत्य देख दर्शक झमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रिया अग्रवाल का नृत्य देख दर्शक झमे
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में संयुक्त रूप से कलाकार समाज अंबाला एवं पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर के सौजन्य से तीसरे अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस धमक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने मुख्यातिथि एवं सभी कलाप्रेमियों का स्वागत करते हुए किया।
उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस 1982 में मनाया गया था और तब से आज तक यह परंपरा चली आ रही है। कार्यक्रम की सम्मानित अतिथि शबनम आनंदनाथ ने इस दिवस को मनाने के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी लोकनृत्य की धमाकेदार प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही श्री विद्यासागर बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पंजाबी लोकनृत्य एवं मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर के बच्चों ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रिया अग्रवाल रही, जोकि देखने ,सुनने और बोलने में पूरी तरह से सक्षम नहीं है, फिर भी उसने अपने नृत्य के बल पर अपने पैरों में बंधे हुए घुंघरुओं की खनक से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विधेयी और अंशिका ने हरियाणवी एकल नृत्य कर लूटी वाहवाही
हरियाणवी एकल नृत्य प्रस्तुति में विधेयी आनंद व तुलसी पब्लिक स्कूल की अंशिका ने अपने नृत्य के माध्यम से लोगों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर कला क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए जेपी मेहता, उमेश कौशल को म्यूजिक निर्देशक, कंपोजर व गायन क्षेत्र में, स्वर्गीय चरणदास चन्नी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर उनकी पत्नी को शाॅल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंजलि वधावन ने भी संबोधित किया।
अंत में प्रोजेक्ट निदेशक बुध राम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जसदीप सिंह, प्रोफेसर ललिता, गोपी सहगल, बलजीत सिंह, चार बार की हरियाणवी समूह नृत्य की विजेता इंदु भारत भूषण भी विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम में अंशिका, प्रिंस, जसविंद्र, सुधीर, निशा, कीर्ति, परी, लक्षिता, रिद्धिमा, तन्वी, अंशिका, जसमीत, मेहरप्रीत, अनन्या, आराध्या ने अपनी प्रस्तुति दी।