फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The administration could not even build a simple swimming pool, awakening the hope of all-weather

5 साल बाद भी सिरे नहीं चढ़ी सीएम घोषणा, ऑलवैदर की आस जगा साधारण स्वीमिंग पूल भी बना सका प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The administration could not even build a simple swimming pool, awakening the hope of all-weather
तरुण अग्रवाल
विज्ञापन

अंबाला सिटी। वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री ने शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में ऑल वैदर स्वीमिंग पूल की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे साधारण स्वीमिंग पूल में तब्दील कर दिया गया। लेकिन प्रशासन 5 साल बीत गए, लेकिन अब तक यहां साधारण स्वीमिंग पूल नहीं बन पाया। 5 अगस्त 2019 को इस स्वीमिंग पूल को बनाने का ठेका 2.63 करोड़ रुपये में जारी कर दिया गया था। कागजों के अनुसार 5 अगस्त 2020 तक इसका निर्माण कार्य पूरा होना था। एक साल अतिरिक्त बीत जाने के बावजूद 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। अलबत्ता तैराकी के खिलाड़ियों को अभी इस पूल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस परियोजना की वर्तमान स्थिति यह है कि मानसून का हवाला देते हुए इसका कार्य रोका हुआ है। संवाद
इस तरह घोषणा से धरातल पर आई परियोजना
सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्वीमिंग पूल बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 28 मई 2016 को की थी। उस समय उन्होंने यहां पर ऑल वैदर स्वीमिंग पूल बनाने का एलान किया था। इसके लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया। लेकिन 2018 तक कार्रवाई चल ही रही थी कि तकनीकी कारणों से इस पूल को साधारण स्वीमिंग पूल में बदलने का निर्णय लिया गया। नए सिरे से डिजाइन तैयार किया गया और 2.63 करोड़ में स्वीमिंग पूल तैयार करने की योजना बनी। 5 अगस्त 2019 को ठेका भी अलॉट हो गया। 1 साल के भीतर इस स्वीमिंग पूल को तैयार किया जाना था। लेकिन इस बीच 1 जून को अंबाला पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह ने राजीव गांधी खेल स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने भी खेल अधिकारियों को इस स्वीमिंग पूल को ऑल वैदर और वार्मअप पूल के रूप में तैयार करने के लिए रूप रेखा तैयार करने के आदेश जारी किए। उसके बाद से खेल विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर हुडा अधिकारियों के पास कोई जानकारी नहीं है। उधर खेल विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि इस बारे में पूरी जानकारी केवल हुडा के अधिकारियों के पास ही है।
विज्ञापन

यह बोले खिलाड़ी
कैंट में ऑल वैदर स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य चल रहा है। अगर इस समय के बीच शहर के राजीव गांधी स्टेडियम में स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य पूरा हो गया होता तो हमें परेशानी नहीं होगी। स्वीमिंग पूल न होने के कारण हमारी तैयारी का अभ्यास पूरी तरह से रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनखुश।
हमें तैराकी की तैयारी करने के लिए कैंट जाना पड़ता था। लेकिन वहां भी इस समय काम चल रहा है। इस कारण वहां भी नहीं जा पा रहे हैं। उम्मीद थी कि शहर में स्वीमिंग पूल तैयार हो जाएगा। लेकिन यहां भी अभी तक पूल का निर्माण नहीं हुआ है।

- आर्यन शर्मा।
इस समय साधारण स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले कोरोना और अब मानसून के कारण काम प्रभावित हुआ है। इस कार्य को तेजी के साथ पूरा कर लिया जाएगा।
- योगेश्वर, एक्सईएन, हुडा।
इस पूरे प्रोजेक्ट का जिम्मा हुडा के अधिकारियों को ही दिया गया है। वही बता सकते हैं कि इसे साधारण बनाया जाना है या ऑल वैदर।
-एन सत्यन, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed