फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused who came on the testimony beat up the woman and the son

गवाही पर आए आरोपियों ने महिला व बेटे को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The accused who came on the testimony beat up the woman and the son
अदालत में चल रहे दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में मंगलवार को गवाही पर आये व्यक्ति और महिला ने शिकायतकर्ता महिला और उसके बेटे पर बेल्ट से हमला कर दिया। इस हमले में महिला घायल हो गई और भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद घायल महिला ने शहर के नागरिक अस्पताल में अपना मेडिकल करवाया और दोनों आरोपियों मनजीत सिंह और महिला हरदीप कौर के खिलाफ धारा 323, 34 और 506 के मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसके पति की वर्ष 2012 में मृत्यु हो चुकी है और उसके पास एक लड़का है, महिला के अनुसार उसके विधवा होने का नाजायज फायदा उठाकर मनजीत सिंह निवासी गांव पौला जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब ने उसका शारीरिक शोषण किया था। जिस पर मनजीत सिंह उसकी माता सरजीत कौर व मनजीत सिंह की जानकार हरदीप कौर के खिलाफ दर्ज करवाया था जोकि अदालत में चल रहा है। इस मुकदमे में मंगलवार को कोर्ट में तारीख थी। वर्क सस्पेंड के कारण गवाही नहीं हुई, जैसे ही महिला कोर्ट से बाहर निकलकर एसडीएम दफ्तर की तरफ गई तो मंजीत सिंह व हरदीप कौर ने महिला को धमकी देते हुए मारपीट कर दी। मनजीत सिंह ने अपनी बेल्ट निकालकर महिला की कमर व बाजू पर बैल्ट से चोटें मारी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed