फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused sent both the sons to America to get a passport made from a fake birth certificate

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से पासपोर्ट बनवा आरोपी ने दोनों बेटों को भेजा अमेरिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The accused sent both the sons to America to get a passport made from a fake birth certificate
अंबाला। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के जरिये दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाकर दो बेटों को अमेरिका भेजने का मामला सामने आया है। अकालगढ़ गांव के नंबरदार नंबरदार ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराकर मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने परिवार के सात लोगों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीएम विंडो में दी शिकायत में अकालगढ़ के नंबरदार शरणजीत सिंह ने आरोप लगाए थे कि उसके गांव के कर्म सिंह, बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह, कुलवंत सिंह, अमन प्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग और पासपोर्ट विभाग को गुमराह करके दो-दो बार पासपोर्ट बनवाए हैं। शरणजीत सिंह ने कहा कि कर्म सिंह, बलदेव व गुरदेव सिंह पहले कुरुक्षेत्र जिला के गांव भट्ट माजरा पिहोवा में रहते थे। इन्होंने वहां पासपोर्ट बनवा लिए। आरोपियों ने अंबाला स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करके अपने जन्म प्रमाणपत्र अकालगढ़ से बनवा लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कर्म सिंह के बेटे अमनप्रीत सिंह का जन्म शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) में नौ जून 2001 को हुआ था। कर्म सिंह ने बेटे अमन प्रीत सिंह का जन्म प्रमाणपत्र अकालगढ़ का पता देकर उगाला पीएससी से बनवा लिया। इसमें अमन प्रीत सिंह की जन्मतिथि नौ जून 2003 करवा ली।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, कर्म सिंह के दूसरे बेटे सुखप्रीत सिंह का जन्म एक अगस्त 2002 को शाहाबाद में हुआ था। उसकी जन्मतिथि भी अकालगढ़ का पता दिखाकर उगाला से एक अगस्त 2004 करवा ली। उन्होंने बताया कि कर्म सिंह ने अपने दोनों बेटों को अमेरिका भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed