फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ten Anganwadis will be built, 143 will be repaired

Ambala News: दस आंगनबाड़ियां बनेंगी, 143 होंगी रिपेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ten Anganwadis will be built, 143 will be repaired
बराड़ा खंड में बना आंगनबाड़ी केंद्र। विभाग
अंबाला सिटी। कई वर्षों के इंतजार के बाद अब जिले की आंगनबाड़ियां अब रिपेयर होने जा रही हैं। तीन माह पहले मिले बजट के बाद अब 143 आंगनबाड़ियों को रिपेयर करने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को दोबारा बनाया जाएगा। फिलहाल विभाग ने 51 आंगनबाड़ी केंद्रों को रिपेयर करवाया है तो वहीं पांच आंगबाड़ी नई बनाई हैं। आर्थिक वर्ष समाप्त होने से पहले विभाग को सारा बजट खर्च करना है। जिसमें रिपेयर व नव निर्माण का कार्य शामिल है।
विज्ञापन

एक में दो केंद्रों के बच्चे
जिले में 1213 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिनमें से अधिकतर की हालत खस्ता है। ग्रामीण स्तर पर तो इतने बुरे हाल हैं कि यहां पर एक ही केंद्र में दो-दो केंद्रों के बच्चों को बैठाना पड़ता है। कहीं पर फर्श टूटा है तो किसी केंद्र की छत गिरने वाली है। बीते 10 वर्षों में एक बार भी आंगनबाड़ी केंद्रों की इस स्तर पर रिपेयर नहीं हुई है। इसलिए कई केंद्र तो खंडहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच केंद्र नए बने, 51 का सुधार
अंबाला के बैबलपुर , हुमायुपुर, महमूदपूर, दुखेड़ी और नारायणगढ़ खुलड़पुर में नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए हैं। जबकि खेड़ा, ठाकुरपुरा, टपारिया, पपलोथा गांव में नए केंद्रों का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। वहीं सैनी माजरा के केंद्र के लिए अभी जमीन मिलने की परेशानी चल रही है। वहीं, बराड़ा में सात , शहजादपुर में 16 , साहा में 12 आंगनबाड़ी केंद्र सहित 51 केंद्र रिपेयर हुए हैं।
रिपेयर के लिए मिले 1.87 करोड़
आंगनबाड़ियों की रिपयेर का कार्य जिला परिषद के चेयरमैन पद को लेकर चल रहे मामले के कारण रूक गया था। जबकि बजट काफी पहले ही आ गया था। जिले में कुल 143 आंगनबाड़ी केंद्रों को रिपेयर करने के लिए एक करोड़ 87 लाख रुपए का बजट जारी हुआ था। जबकि 10 नए केंद्र बनाने के लिए कुल बजट एक करोड़ 42 लाख 56 हजार रुपए मिला है।

वर्जन
निदेशालय की ओर से जो भी बजट जारी हुआ है उसे जिला परिषद के पास ही भेजा जाता है। हमारी ओर से रिपेयर की मांग भेजी जाती है। अब 143 केंद्रों का सुधार हो रहा है। इससे बच्चाें और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।
-मिक्षा रंगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed