{"_id":"6acab10f96be78d87002e424","slug":"temporary-holding-area-to-be-built-at-cantonment-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-171011-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी स्टेशन पर बनेगा अस्थायी होल्डिंग एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी स्टेशन पर बनेगा अस्थायी होल्डिंग एरिया
विज्ञापन
- त्योहारी सीजन में यात्रियों को रुकने और आराम करने के लिए मिलेगी जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने आगामी त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की विशेष तैयारियां शुरू की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। यह क्षेत्र यात्रियों के बैठने और आवाजाही को सुगम बनाने में मदद करेगा।
हाल ही में वरिष्ठ रेल अधिकारियों की एक संयुक्त निरीक्षण टीम ने स्टेशन परिसर का दौरा कर इस योजना को अंतिम रूप दिया। निरीक्षण दल में स्टेशन अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक और वरिष्ठ खंड अभियंता शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसमें छठ पूजा और दिवाली जैसे त्योहार शामिल हैं।
यह होल्डिंग एरिया प्लेटफार्मों पर अचानक दबाव बढ़ने से रोकेगा। इससे सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ बनी रहेगी। इंजीनियरिंग विभाग को इस अस्थायी निर्माण का अनुमानित लागत विवरण तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसे जल्द से जल्द मंडल कार्यालय को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
2700 वर्ग फीट में फैलेगा नया होल्डिंग एरिया
निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप जगह का चयन किया गया है। यह शो-केस इंजन और पार्किंग एरिया के बीच उपलब्ध खुली जगह है। नया होल्डिंग एरिया 90 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा होगा। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 2,700 वर्ग फीट रहेगा। यहां यात्रियों को मुख्य भवन में भीड़भाड़ से बचाने के लिए टेंट और कारपेटिंग की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था यात्रियों को रुकने और आराम करने के लिए सुरक्षित और छांवदार जगह प्रदान करेगी। रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग के कर्मचारी इस क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करेंगे। वे प्लेटफार्मों पर यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से भेजने की व्यवस्था संभालेंगे। यह पहल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करेगी।
त्योहारों के दौरान स्टेशन पर काफी भीड़ हो जाती है। इसलिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे परिसर में अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।
यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल