फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperatures cross 44 degrees, cases of vomiting and fever increase

Ambala News: पारा 44 डिग्री के पार, बढ़े उल्टी और बुखार के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 44 degrees, cases of vomiting and fever increase
गर्मी है बहुत लेकिन जाना भी है जरुरी,,, अंबाला में पड़ रही भीषण गर्मी से बचाने के लिए परिवार को
अंबाला सिटी। मई में लगातार तीन दिन तक 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। अब जून के दूसरे सप्ताह में तापमान ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।
विज्ञापन

यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अब दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो गई हैं। दिन में तो सुबह 8 बजे के बाद ही तेज धूप चुभ रही है और देर रात तक गर्म लू परेशान कर रही है। बुधवार दिनभर गर्म लू ने परेशान किया। जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम 7.30 बजे भी गर्म हवा ने परेशानी बढ़ाए रखी। वहीं, गर्मी ज्यादा होने से बुखार और उल्टी के मरीज लगातार अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है और मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी खुश्क गर्म हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान बढ़ने से बीच-बीच में हल्के बादल और धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू के लिए येलो अलर्ट, चार दिन राहत नहीं
मौसम विभाग ने पिछले दो दिनों में लू चलने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। मंगलवार व बुधवार को दोनों दिन लू और तेज धूप ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने 14 से 16 जून तक लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक लू चलने से परेशानी होगी। अभी राहत की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed