फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tehsil work stopped due to operators' strike

Ambala News: ऑपरेटरों के धरने से तहसील का काम ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tehsil work stopped due to operators' strike
अंबाला छावनी तहसील में छाया सन्नाटा। संवाद
अंबाला। कंप्यूटर ऑपरेटर मंगलवार को दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। इस कार अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बराडा, मुलाना, नारायणगढ़, शहजादपुर और साहा की तहसील और उपतहसील और अंत्योदय सरल केंद्र में रजिस्ट्री, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, जमाबंदी, इंतकाल से संबंधित किसी भी तरह का कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग काफी देर तक तहसील में बैठे रहे। इसके बाद वह वापस अपने घर चले गए। इसके अलावा पूरा दिन कंप्यूटर आपरेटर की सीट खाली पड़ी रही। दोपहर बाद तहसील में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

हड़ताल पर है हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ

डीआईटीएस का केंद्रीय करण करते हुए बजट का प्रावधान किया जाए। सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाए। हरियाणा सरकार द्वारा जो नियमितीकरण की पॉलिसी तैयार की जा रही है। उसमें डीआईटीएस के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को शामिल करते हुए नियमित किया जाए नियमितीकरण की नीति लागू नहीं हो जाती तब तक 58 वर्ष की सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए । हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए सभी डीआईटीएस कर्मचारियों को डीआईटीएस में शामिल किया जाए। कैटेगरी ,पद अनुसार समान काम समान वेतन दिया जाए। डीआरडीए, रेडक्रॉस के समकक्ष डीआईटीएस के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को भी लाभ प्रदान किया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: 32
चार महीने बाद भी नहीं बनी बाइक की आरसी
टुंडली निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह उसने मार्च में नई बाइक खरीदी थी। इस बाइक की अभी तक आरसी नहीं बनी है। जब वह एजेंसी गया तो उन्होंने उसे अंत्योदय सरल केंद्र में भेज दिया। यहां आने पर पता चला कि आपरेटर हड़ताल पर है जब आपरेटर आएंगे तो उसका काम होगा।
फोटो: 33
आठवें चक्कर में भी नहीं मिला इंतकाल
छावनी के बीडी फ्लोर मिल सिमरन विहार निवासी सुखदेव ने बताया कि वह छावनी की तहसील में इंतकाल लेने के लिए आया तो सीट पर कोई नहीं था, काफी देर इंतजार करने के बाद पता चला कि दो दिन से आपरेटर छुट़्टी पर जबकि उसका यह आठवां चक्कर है।

फोटो: 34
अंबाला सिटी निवासी राजकुमार, नन्यौला निवासी राजबीर, अमनजीत ने बताया कि वह शहर की तहसील में आरसी बनवाने के लिए आए थे। लेकिन आपरेटर नहीं मिला। सुल्तानपुर निवासी करनैल और चौडमस्तपुर निवासी सोहन ला ने बताया कि उन्होंने लाइसेंस दिए थे बनवाने के लिए लेकिन अभी लाइसेंस नहीं मिले हैं।
वर्जन
कंप्यूटर आपरेटर की हड़ताल के दूसरे दिन भी तहसील में रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंतकाल व अन्य किसी भी तरह का काम नहीं हुआ।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी तहसील में छाया सन्नाटा। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में छाया सन्नाटा। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में छाया सन्नाटा। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में छाया सन्नाटा। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में छाया सन्नाटा। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में छाया सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed