फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers placed their demands before the Rajya Sabha MP

Ambala News: अध्यापकों ने राज्यसभा सांसद के समक्ष रखीं मांगें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Teachers placed their demands before the Rajya Sabha MP
अध्यापकों ने राज्यसभा सांसद के समक्ष रखीं मांगें - फोटो : अध्यापकों ने राज्यसभा सांसद के समक्ष रखीं मांगें
प्रतिनिधिमंडल ने पंचकूला पहुंचकर की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंबाला के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा के आवास पर मुलाकात की। जिला महासचिव प्रकाश गिल के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों ने मांग की कि वर्ष 2009 से पहले सरकारी विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों को अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा से राहत दी जाए। इसके साथ ही, उन्होंने नेशनल पेंशन सिस्टम के दायरे में आ रहे सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की पुरजोर मांग उठाई।
विज्ञापन


संसद में मुद्दा उठाने का मिला आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सांसद कार्तिक शर्मा ने अध्यापकों को आश्वस्त किया कि वे शिक्षक पात्रता परीक्षा के मुद्दे को संसद के पटल पर प्रमुखता से उठाएंगे। इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की और मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। सांसद द्वारा मांगों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाने पर संघ के पदाधिकारियों और उपस्थित सैकड़ों अध्यापकों ने उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed