फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers honored for doing better work

शिक्षकों को किया बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored for doing better work
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के पदाधिकारी जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट के शिक्षकों व स्टाफ को सम्मानित क - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती के अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत ट्रस्ट सदस्यों ने जीएमएन कॉलेज के 100 से ज्यादा शिक्षकों सहित स्टाफ को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने की एवं विशिष्ट अतिथि रीटा शर्मा रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्म तीन जनवरी 1831 को महाराष्ट्र स्थित सतारा में हुआ था। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने और उनको संघर्ष करने की प्रेरणा देने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनकी जयंती पर जीएमएन परिवार एवं सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने नमन किया। ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश मितल ने कहा कि सावित्री बाई फूले से प्रेरणा पा कर यह ट्रस्ट उनके दिखाए मार्ग पर चल कर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवा ट्रस्ट शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। मंच संचालन ट्रस्ट सदस्य राहुल गुलाटी ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंजू जैन, डॉ. सीमा कंसल, प्रो. सज्जन सिंह, प्रो. रचना खन्ना, डॉ. राजेंद्रा मौजूद रहे। सेवा ट्रस्ट की तरफ से सीए वागीश शर्मा, राकेश वोहरा, ई-लर्निंग कोऑर्डिनेटर पवन पराशर, राहुल गुलाटी, जस्तार केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सावित्री बाई फुले को किया नमन
अंबाला सिटी। अंबाला सर्कल सैनी सभा की ओर से बैठक का आयोजन सैनी आश्रम में किया गया। इसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान सतीश सैनी ने की। बैठक में सैनी आश्रम में चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई और इस अवसर पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रेणता क्रांति सावित्री बाई फुले को उनके 191वें जन्म दिवस पर याद किया गया। सभा प्रधान सतीश सैनी ने माता सवित्री बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता सवित्री बाई त्याग की मूर्ति थीं। वह एक दूरदर्शी सोच वाली एवं सुलझी र्हुइं महिला थी। उन्होंने नारी शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य किया। इस अवसर पर संरक्षक सुरजीत सिंह सोंडा, संरक्षक दलजीत सिंह पुनिया, पूर्व प्रधान ठाकुर सिंह सैनी, पूर्व प्रधान जब्बर चौधरी, पूर्व प्रधान दविंदर सैनी, सचिव सर्वजीत सैनी किशन सैनी, कोषाध्यक्ष ज्ञान चंद सैनी, नरेश सैनी, नायब सिंह, बलबीर सिंह, राम चंद्र सैनी, मोहन लाल सैनी, पंच राम, बलजीत सिंह, जगदीप सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed