फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers burn effigy of Rajya Sabha MP

शिक्षकों ने राज्यसभा सांसद का जलाया पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers burn effigy of Rajya Sabha MP
नारायणगढ़। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ संबंधित कर्मचारी महासंघ हरियाणा के सदस्यों ने बुधवार को शिक्षक नेता बलजीत सिंह की अध्यक्षता में राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का पुतला दहन किया। नेता जी चौक पर जिला प्रधान जसविंद्र सिंह ने शिक्षकों को संबोधित किया। प्रदर्शन में शिक्षकों ने सुशील गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी की। जसविन्द्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने गुरुग्राम में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रॉपर्टी डीलर बताया था। उन्होंने शिक्षकों द्वारा स्कूलों में हाजिरी नहीं लगाने की बात भी कही थी। जिला प्रधान ने कहा कि राजनीति चमकाने के लिए हरियाणा के शिक्षकों पर घटिया टिप्पणी करना सरासर गलत है। यदि सुशील गुप्ता ने हरियाणा के शिक्षकों से माफी नहीं मांगी को उसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर शोक सैनी, नरेश सैनी, सुरेन्द्र धीमान, गुरिन्द्र जीत सिंह, सतबीर सिंह, रमेश धीमान, महावीर सिंह, बलजीत सिंह, राज कुमार सैनी, ज्ञान सिंह, अमित धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed