फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers and students took to the streets in protest against the lathicharge in Delhi.

Ambala News: दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध, सड़कों पर उतरे शिक्षक और विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students took to the streets in protest against the lathicharge in Delhi.
दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध, सड़कों पर उतरे शिक्षक और विद्यार्थी - फोटो : दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध, सड़कों पर उतरे शिक्षक और विद्यार्थी
- करनाल और असंध में निकाला रोष मार्च, सरकार से संवाद की मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज का करनाल में भी गुस्सा है। वीरवार को शिक्षकों, विद्यार्थियों और कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से संवाद की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
रेलवे स्टेशन से लेकर लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालते हुए युवा पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल मोहिम, आर्यन, सुरजीत सिंह, रितेश और दक्ष का कहना है कि जब युवा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, तो सरकार का भी दायित्व बनता है कि वह संवाद के जरिए समाधान निकाले न कि बल प्रयोग करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों युवा जंतर-मंतर पर पहुंचे थे जो उनकी एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। यदि सरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं लेना चाहती तो कम से कम युवाओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जनसंगठन सड़कों पर उतरेंगे
करनाल। दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले मेें प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस के हमले के विरोध में करनाल में जन संगठन शुक्रवार को रोष प्रदर्शन करेंगे। फव्वारा पार्क में विशाल सभा करने के बाद जिला सचिवालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ के कर्ण गेट स्थित कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया। जिला प्रधान सुशील गुर्जर दिल्ली में बेटियों के कपड़े फाड़े जाने तक की घटनाएं सामने आई है जो कि निंदनीय है। संवाद


संघ बोले, देश शिक्षा संकट से गुजर रहा
करनाल। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। मंडल सचिव कामरेड नीरज अरोड़ा ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। एक दशक में भारत में आयोजित 150 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं। हाल ही में 45 प्रमुख प्रश्नपत्र लीक मामलों की स्थिति पर की गई जांच से पता चला है कि इनमें से केवल दो मामलों में ही दोषसिद्धि हो सकी है। यह तथ्य सरकार के दावों और न्याय की वास्तविक स्थिति के बीच की गहरी खाई को उजागर करता है। संवाद

दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध, सड़कों पर उतरे शिक्षक और विद्यार्थी

दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध, सड़कों पर उतरे शिक्षक और विद्यार्थी- फोटो : दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध, सड़कों पर उतरे शिक्षक और विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed