{"_id":"38d974f1804c65dc4bd39409de4afeca","slug":"teacher-suspended-to-collect-illegal-money-on-the-name-of-dress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी के नाम अवैध वसूली करने वाला टीचर सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी के नाम अवैध वसूली करने वाला टीचर सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
बसंतपुरा के प्राइमरी स्कूल में बच्चों से स्कूल वर्दी के नाम पर टीचर द्वारा अवैध वसूली करने का में शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित टीचर को सस्पेंड कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह ही शिक्षा विभाग के डीईईओ व बराड़ा खंड के बीईओ बसंतपुरा के स्कूल में पहुंचे और मामले की जांच की।
अधिकारियों ने स्कूली बच्चों व अभिभावकों से पूछताछ करने के बाद आरोप सही पाए जाने पर संबंधित टीचर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। उल्लेखनीय है कि बसंतुपरा के प्राइमरी स्कूल में बच्चों से वर्दी के नाम पर सौ-सौ रुपये की वसूली किए जाने की बात जब सामने आई तो शिक्षा विभाग हरकत में आया। यह बात सामने आते ही अधिकारी स्कूल में पहुंच मौके पर जांच की। आरोप सही पाए जाने के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई कर उसको सस्पेंड कर दिया।