फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   teacher protest with black flag

काले झंडे लेकर गेस्ट टीचरों ने निकाला जुलूस

Fri, 29 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 29 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। नौकरी से हटाए जाने के विरोध में गेस्ट टीचरों का रोष प्रदर्शन जारी है। वीरवार शाम को गेस्ट टीचरों ने जहां बाजारों में काले झंडे लेकर रोष जुलूस निकाला, वहीं सरकार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


इस रोष जुलूस के साथ-साथ पुलिस का भी पहरा भी रहा। पुलिस बस रोष जुलूस के साथ-साथ चलती रही।
गेस्ट टीचरों का रोष मार्च कैंट के कैपिटल चौक से शुरू किया। गेस्ट टीचरों ने हाथों में काले झंडे और सरकार को पुतला उठाया हुआ था।

उधर, पुलिस बस और पुलिस के मुलाजिम साथ-साथ सड़कों पर गेस्ट टीचरों के साथ ही एहतिहातन चल रहे थे।
बाजारों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ये गेस्ट टीचर राय मार्केट शहीदी चौक से होते हुए सदर बाजार पहुंचे। वहां इन गेस्ट टीचरो ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सरकार के पुतले को आग लगा दी।
विज्ञापन


उधर, इस दौरान रोष व्यक्त करते हुए जिला प्रधान शशि भूषण ने बताया कि सरकार उनके प्रति पूरी तरह से क्रूर रवैया अपनाए हुई है। इसलिए गेस्ट टीचरों ने भी अब अपना आंदोलन तेज करने की ठान ली है। उनके अनुसार सरकार को गेस्ट टीचरों के परिजनों की भी परवाह नहीं है। सरकार यदि चाहे तो विकल्प निकालकर सभी का रोजगार बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed