{"_id":"6a556611eaa4335e2033855c0ae84ebf","slug":"teacher-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में टीचर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में टीचर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक टीचर को स्कूल के बाहर ही चार युवकों ने डंडों से बुरी तरह पीट दिया। अध्यापक पर हमला तब किया गया जब वे अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। टीचर को काफी चोटें आई हैं मगर सिर पर हेलमेट होने की वजह से थोड़ा बचाव जरूर हो गया। अध्यापक को कैंट के सिविल अस्पताल कैंट में भर्ती करवाया गया। इसके बाद वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। हमला क्यों हुआ, इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
ऐसे हुआ हमला
कैंट बीडी स्कूल के सीनियर संस्कृत टीचर रामकरण शास्त्री मंगलवार दोपहर को छुट्टी के बाद अपने घर सिटी सेक्टर दस की ओर बाइक पर रवाना हुए। अभी वे स्कूल के बाहर ही बुक मार्केट की ओर निकले थे कि दो युवकों ने उनकी बाइक घेर ली और अन्य दो युवक डंडे लेेकर पहुंच गए। उसके बाद चारों युवकों ने संस्कृत टीचर पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया। बुक मार्केट में एकदम हड़कंप मच गया। शिक्षक की चीख सुनकर बीडी स्कूल के भीतर से अन्य शिक्षक उन्हें बचाने के लिए निकल आए। अन्य शिक्षकों को आता देख चारों हमलावर वहां से फरार हो गए। बाद में अन्य शिक्षक और स्कूल के प्राचार्य बहादुर चंद उन्हें लेकर कैंट थाने पहुंचे जहां पीड़ित शिक्षक ने बताया कि हमला करने वालों में दो युवक सिख थे, एक ने रुमाल बांध रखा था और एक युवक शायद बीडी स्कूल का ही एक पुराना छात्र है। उन्होंने कहा कि यह हमला क्यों हुआ वे नहीं जानते।