फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   tea club ambala celebrates minister vij birthday

टी क्लब की ओर से गृहमंत्री विज का किया गया भव्य सम्मान, भेंट की शाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
tea club ambala celebrates minister vij birthday
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के टी क्लब की ओर से रविवार को गृहमंत्री अनिल विज का भव्य सम्मान किया गया। सुबह ही जन्मदिन देने के लिए क्लब के तमाम पदाधिकारी व सदस्य विज के आवास पर पहुंचे थे। इससे पहले खुद विज ने अपने जीवन पर लिखी किताब का भी विमोचन किया। यह किताब सुरेंद्र कुमार सभरवाल द्वारा लिखी गई है। किताब के लेखक सुरेंद्र कुमार सभरवाल ने बताया कि इस किताब में विज के जीवन से लगभग सभी घटनाओं का विस्तार से जिक्र किया गया है। उन्होंने बताया कि किताब में विज के सियासी सफर को भी अंकित किया गया है। विमोचन के तुरंत बाद ही भाजपाई किताब पढ़ने के लिए उत्सुक दिखे। इस दौरान विज को शुभकामनाएं देने वाले लोगों का तांता लगा रहा।इससे पहले टी क्लब के चेयरमैन संजीव वालिया की अध्यक्षता में कमल किशोर जैन, राजीव गुप्ता, दीपक भसीन, सुरेंद्र सहगल, सन्नी आनंद, पुनीत सरपाल, डॉ. दिनेश अग्रवाल, अनिल कौशल, सुमन जैन, दिलीप मित्तल, नवल किशोर सूद, विनीत जैन, विक्रम, काकू दास, रिक्की त्रेहन, विकास बत्तरा, राजिंद्र सिंह, सतपाल, आलोक सूद, अनिल जैन , अनिल अग्रवाल व भाजपा नेता धर्मपाल धनगर की ओर से भी गृहमंत्री अनिल विज को उनके जन्मदिन पर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। टी क्लब की ओर से मंत्री विज को शाल भी भेंट की।

सदर चौक पर रोज पीते हैं चाय
टी क्लब के तमाम सदस्यों के साथ गृहमंत्री विज सालों से रोज सुबह सदर चौक पर चाय पीते हैं। सुबह विज के साथ चाय पीने के लिए क्लब सदस्यों के साथ कैंट के गणमान्य लोग भी पहुंचते हैं। समाचार पत्रों को पढ़ने के साथ ही यहां कैंट के विकास की रणनीति बनाई जाती है। मौके पर आने वाले लोगों की समस्याएं भी अक्सर विज यहां पर सुनते हैं। यहां रोज चाय पीने वाले लोगों ने ही टी क्लब का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed