फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Taught children about Indian culture, Ambala

पबच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Taught children about Indian culture, Ambala
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में उपस्थित संस्था के पदाधिकारी व अन्य। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज रोड स्थित भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा की ओर से आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को 7वें दिन में प्रवेश कर गया। वक्ताओं ने बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दै।
शाखा अध्यक्ष राकेश जिंदल ने बताया कि पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को देश की संस्कृति, सभ्यता व संस्कृत भाषा का ज्ञान करवाना है। संस्था के पदाधिकारियों ने देश की संस्कृति के प्रचलन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए संस्कृत विषय को जीवन में धारण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

महिला मंडल से महिला एवं बाल प्रमुख प्रियंका अग्रवाल, मीना अग्रवाल, श्वेता आनंद, इंदू खन्ना एवं रचना गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। शाखा के प्रेस सह सचिव राकेश मक्कड़ ने बताया कि पखवाड़ा कार्यक्रम में शनिवार को दूसरे प्रकल्प के तहत परिषद के घेल रोड पर स्थित सेवा सदन में निशुल्क न्यूरो मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। न्यूरो विशेषज्ञ की ओर से मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर किरण छिब्बर, नरेश चोपड़ा, कृष्ण सैनी, अंकुर गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, शिवानी जिंदल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed