{"_id":"681d0ecf011f293ee9026069","slug":"targeting-the-gurdwara-in-shelling-is-a-nefarious-act-sehgal-ambala-news-c-36-1-amb1001-142304-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलाबारी में गुरुद्वारे को निशाना बनाना नापाक हरकत : सहगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलाबारी में गुरुद्वारे को निशाना बनाना नापाक हरकत : सहगल
विज्ञापन
अंबाला। पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी कायरता का परिचय दिया है। उसने पुंछ जिले में निर्दोष नागरिकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है। इस हमले में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब पर भी गोलाबारी हुई और इसमें कई सिख श्रद्धालु शहीद हो गए हैं। इससे पूरे सिख समाज में आक्रोश है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सुदर्शन सिंह सहगल और कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य सरदार तरविंदर पाल सिंह ने इस नृशंस हमले की तीव्र निंदा की है। उन्होंने इसे पाकिस्तान की आतंकी मानसिकता का घिनौना चेहरा बताया है।
धार्मिक सहिष्णुता पर सीधा हमला
दोनों सिख नेताओं ने कहा कि यह हमला महज सीमाई संघर्ष नहीं, बल्कि भारत के धार्मिक सहिष्णुता और सिख अस्मिता पर सीधा हमला है। गुरुद्वारा साहिब के पवित्र परिसर में गिरा गोला उस देश की विकृत सोच का प्रतीक है जो इंसानियत की तमाम हदें पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि रागी भाई अमरीक सिंह, सेवानिवृत्त फौजी भाई अमरजीत सिंह और दुकानदार भाई रंजीत सिंह की शहादत का खून पाकिस्तान के हाथों पर है और इसका हिसाब सिख समाज कभी नहीं भूलेगा।