{"_id":"62ffe56faec8f50f1b041278","slug":"take-admission-in-iti-get-passport-made-for-free-ambala-news-knl1183187122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में लें दाखिला, निशुल्क बनवाएं पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में लें दाखिला, निशुल्क बनवाएं पासपोर्ट
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के पासपोर्ट निशुल्क बनाए जाएंगे। पासपोर्ट बनाने के लिए लगने वाली फीस का भुगतान कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया जाएगा। राजकीय आईटीआई शहर के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि इसके अलावा छात्राओं को आईटीआई में मिलने वाले आर्थिक लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है। अधिक से अधिक युवाओं को आईटीआई में दाखिला दिलवाने के लिए यह योजना शुरू की गई है।
दूसरी ओर, आईटीआई में दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। 21 अगस्त तक आवेदक दाखिला लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, दाखिला लेने के लिए पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों को आईटीआई में दाखिला लेने के लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है।
कॉलेज में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट विभाग की ओर से जारी की जा चुकी है। जिनका वरीयता सूची में नाम है वे विद्यार्थी 23 अगस्त तक फीस जमा करवाकर सीट पक्की कर सकते हैं। इसके बाद 26 अगस्त से ओपन काउंसलिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान जो भी खाली सीट रह जाएगी, उन्हें भरने का कार्य किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द कक्षाओं को शुरू किया जा सके।