फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sweating will be released due to rising heat and long cuts of electricity

बढ़ती गर्मी और बिजली के लंबे कट से छूटेगा पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sweating will be released due to rising heat and long cuts of electricity
अंबाला सिटी। कुछ सप्ताह पहले लगे लंबे-लंबे कटों ने अंबाला वासियों के पसीने छुड़ा दिए थे। बढ़ती गर्मी के साथ ही आने वाले समय में इस समस्या से एक बार फिर दो चार होना पड़ेगा। इसका कारण बिजली निगम की तैयारियों के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं होना है। बिजली निगम के अनुसार इस माह अभी तक सबसे अधिक बिजली की खपत दो मई को हुई थी।
विज्ञापन

इस दिन जिले भर में कुल 73 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी जबकि औसतन 70 लाख यूनिट से ऊपर बिजली की खपत अभी तक नहीं हुई थी। पिछले साल भी रिकॉर्ड एक करोड़ आठ लाख यूनिट खपत हुई थी। बिजली निगम के अनुसार वह उससे भी ज्यादा बिजली उपलब्ध करवा सकते हैं, परंतु पीछे से आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने दावा किया है कि बिजली उपलब्ध करवाने को लेकर उन्होंने तैयारी पूरी कर ली है ताकि तकनीकी दिक्कत न आए।
विज्ञापन

बिजली निगम का दावा है कि जहां-जहां ट्रांसफार्मर बदले जाने थे, वह काम भी किया जा चुका है, कुछ जगह काम चल रहा है। इसके अलावा काफी जगह तार भी बदले गए हैं। जिले भर में करीब 20 ट्राली ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं ताकि ट्रांसफार्मरों के लोड को विभाजित किया जा सके और शॉर्ट सर्किट जैसे समस्या पैदा न हो। बिजली आपूर्ति कम होने पर उनके लिए भी परेशानी खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली खपत की स्थिति
दिन खपत
1 मई 69.48
2 मई 73.90
3 मई 69.73
4 मई 56.64
5 मई 48.55
6 मई 59.23
7 मई 65.32
8 मई 63.25
(लाख यूनिट में)
गर्मी को देखते हुए हमारी ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। जहां-जहां लगता था कि लोड ज्यादा पड़ेगा, वहां ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवा दी गई है। आने वाले समय में किसी को भी कोई दिक्कत आने नहीं दी जाएगी
- सुुखविंद्र, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed