फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suspected person silent, helped from neighbour state

संदिग्ध की चुप्पी से बढ़ी बेचैनी, पड़ोसी राज्यों से मांगी मदद

Sat, 16 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 16 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
आर्मी की स्पेशल टीम द्वारा पुलिस को पकड़कर दिया संदिग्ध अभी तक अपनी जुबान नहीं खोल रहा है। पुलिस की क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) लगातार उसे खंगालने में जुटी हुई है, लेकिन संदिग्ध खुद को बोल और सुन पाने में असमर्थ बता रहा है। जिसे लेकर पुलिस भी टेंशन में है। फिलहाल पुलिस इस मामले में लगातार आरोपी को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाला पुलिस ने इस मामले में विभिन्न राज्यों को भी संदिग्ध के बारे में अवगत करवाया है, ताकि संबंधित शख्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां हासिल की जा सके। दूसरी ओर, अंबाला पुलिस इस शख्स के बारे में अभी तक कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। उस शख्स को पुलिस अज्ञात स्थान पर रखकर खंगाल रही है। इस मामले में अंबाला पुलिस लगातार केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों को इस मामले से अपडेट कर रही है। पुलिस मुख्यालय को भी संबंधित संदिग्ध को खंगालने के बाद अपडेट हो रही जानकारियों से अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसीपी जश्नदीप रंधावा के अनुसार चूंकि मामला काफी संवेदनशील है, इसलिए पुलिस अभी संदिग्ध हो खंगाल रही है। उनके अनुसार संदिग्ध के पास सामान इतना ज्यादा संदिग्ध बरामद हुआ है, जिसे लेकर पुलिस थोड़ा गंभीर है और उसे खंगाल रही है। दूसरे राज्यों की पुलिस और जांच एजेंसियों से भी पूरा संपर्क रखा जा रहा है। डीसीपी के अनुसार अभी इस बाबत कोई केस दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही पुलिस इस मामले में अपनी तफ्तीश पूरी करने के बाद जानकारियों को सार्वजनिक करेगी।
विज्ञापन

 सेना ने काबू कर दिया था पुलिस को
उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को सेना ने अति संवेदनशील इलाके से इस संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इस संदिग्ध के पास से प्रिंटिड व हाथ से बने नक्शे, मोनोक्यूलर, माइक्रो कैमरा फिटिड वीडियोगेम, सिंबोलिक ग्रिड समेत अन्य संदिग्ध सामान को बरामद किया था। घंटों खंगालने के बाद संदिग्ध को आर्मी की टीम ने अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया। अब अंबाला पुलिस इस संदिग्ध को खंगाल रही है। ये संदिग्ध फटेहाल में पिछले कई दिनों से आर्मी इलाके में घूम रहा था। आर्मी पिछले दस दिन से उस पर नजर रखे हुई थी। लेकिन जैसे ही वे सेना के अति संवेदनशील इलाके में घुसा, तभी सेना ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed