{"_id":"640117647360d56b9e07b684","slug":"surrender-in-court-ambala-news-c-18-1-47738-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दीपक बतरा ने कोर्ट में किया सरेंडर,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दीपक बतरा ने कोर्ट में किया सरेंडर,
विज्ञापन
अंबाला। दीप होटल के मालिक दीपक बतरा ने वीरवार को अंबाला शहर स्थित एसीएम ईश्वर चंद की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसकी सूचना अंबाला कैंट पुलिस को भी थी, ऐसे में पुलिस भी कोर्ट से दीपक बतरा की रिमांड लेने पहुंच गई। पुलिस ने पांच दिन का कार्ट से रिमांड मांगा था मगर सरेंडर के बाद कोर्ट ने दीपक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एक तरीके से देखें तो दीप होटल के मालिक को राहत मिली है। दरसअल अभी तक दीप होटल संचालक दीपक फरार चल रहा था। जिसको पकड़ने के लिए लगातार पुलिस विभिन्न ठिकानों पर रेड कर रही थी। दीपक ने इससे पहले सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद दीपक हाईकोर्ट के पास गए जहां से उसे राहत नहीं मिला। हालांकि सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 9 मार्च की तारीख दे दी। अब इस मामले में सरेंडर के बाद 9 मार्च को सुनवाई में जमानत पर निगाहें रहेगी।
बॉक्स
क्या था दीप होटल प्रकरण
रॉय मार्केट स्थित दीप होटल में पिछले लंबे समय से अनैतिक कार्य हो रहे थे। पिछले दिनों पुलिस ऑपरेशन क्लीन के दौरान जब दीप होटल पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां से एक नेपाली मूल की युवती और दो व्यक्ति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। वहीं जब होटल में रखे रजिस्टर की जांच की गई तो उसमें युवती का पता भी गलत दर्ज था। इस संबंध में कैंट थाना में मामला दर्ज कर युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। होटल संचालक दीपक बतरा और लड़कियों को लाने वाला दलाल भरत को बांछित घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
बॉक्स
नेपाली मूल की महिला ने खोले राज
पुलिस ने नेपाली मूल की महिला से जब पूछा तो पता चला कि यहां पर वेश्यावृत्ति का काम चल रहा था। उसके अलावा चार पांच लड़कियां और कार्य रही थी। जिन्हें दलाल भरत फोन से संपर्क कर बुलाया करता था। इस पूछताछ में महिला ने पूजा नाम की महिला का भी जिक्र किया।
बॉक्स
मोबाइल फोन में मिले सुबूत
आरोपियों के मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया था। जिसमें से पता चला कि महिला पूजा, होटल मैनेजर और अन्य लोगों के साथ बातचीत है। जिसमें डीलिंग की बाचतीत हो रही है। इसके साथ ही पुलिस ने मैनेजर के मोबाइल पर आने जाने वाले नंबरों पर भी निगाह बनाई।
वर्जन-- -- -- -- -- -
आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हमने कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।-- -- -- -- नरेश कुमार, एसएचओ, अंबाला कैंट
विज्ञापन
एक तरीके से देखें तो दीप होटल के मालिक को राहत मिली है। दरसअल अभी तक दीप होटल संचालक दीपक फरार चल रहा था। जिसको पकड़ने के लिए लगातार पुलिस विभिन्न ठिकानों पर रेड कर रही थी। दीपक ने इससे पहले सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद दीपक हाईकोर्ट के पास गए जहां से उसे राहत नहीं मिला। हालांकि सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 9 मार्च की तारीख दे दी। अब इस मामले में सरेंडर के बाद 9 मार्च को सुनवाई में जमानत पर निगाहें रहेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
क्या था दीप होटल प्रकरण
रॉय मार्केट स्थित दीप होटल में पिछले लंबे समय से अनैतिक कार्य हो रहे थे। पिछले दिनों पुलिस ऑपरेशन क्लीन के दौरान जब दीप होटल पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां से एक नेपाली मूल की युवती और दो व्यक्ति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। वहीं जब होटल में रखे रजिस्टर की जांच की गई तो उसमें युवती का पता भी गलत दर्ज था। इस संबंध में कैंट थाना में मामला दर्ज कर युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। होटल संचालक दीपक बतरा और लड़कियों को लाने वाला दलाल भरत को बांछित घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
बॉक्स
नेपाली मूल की महिला ने खोले राज
पुलिस ने नेपाली मूल की महिला से जब पूछा तो पता चला कि यहां पर वेश्यावृत्ति का काम चल रहा था। उसके अलावा चार पांच लड़कियां और कार्य रही थी। जिन्हें दलाल भरत फोन से संपर्क कर बुलाया करता था। इस पूछताछ में महिला ने पूजा नाम की महिला का भी जिक्र किया।
बॉक्स
मोबाइल फोन में मिले सुबूत
आरोपियों के मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया था। जिसमें से पता चला कि महिला पूजा, होटल मैनेजर और अन्य लोगों के साथ बातचीत है। जिसमें डीलिंग की बाचतीत हो रही है। इसके साथ ही पुलिस ने मैनेजर के मोबाइल पर आने जाने वाले नंबरों पर भी निगाह बनाई।
वर्जन
आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हमने कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।