फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sunrise School is first in badminton and Jatwad Government School is first in football

Ambala News: बैडमिंटन में सनराइज स्कूल तो फुटबॉल में जटवाड़ राजकीय स्कूल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sunrise School is first in badminton and Jatwad Government School is first in football
​खिलाड़ियों के साथ खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू कराते ​​शिक्षा​धिकारी। संवाद
अंबाला। शहजादपुर खंड में शुक्रवार को खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नरोतम शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और उनमें आगे बढ़ने की भावना पैदा होती है। खेल प्रतियोगिता का भी यही मकसद है कि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लें। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी अपने बढि़या खेल प्रदर्शन से अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकता है। खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन अंडर 17 (लड़के) में प्रथम स्थान पर सनराइज पब्लिक स्कूल बनौंदी, द्वितीय स्थान पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खानपुर बाह्मण, बैडमिंटन अंडर 19 (लड़के) में प्रथम स्थान पीएमएस राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतरहेड़ी, द्वितीय स्थान तेजस पब्लिक स्कूल धमौली ने पाया।
विज्ञापन




चैस अंडर 19 (लड़के): प्रथम स्थान तेजस पब्लिक स्कूल धमौली, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटवाड़।

फुटबॉल अंडर 17 (लड़के): प्रथम स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटवाड़, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ोग ने प्राप्त किया। फुटबॉल अंडर 19 (लड़के): प्रथम स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायवली, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ी बस्सी ने पाया।
विज्ञापन


कबड्डी अंडर 17 (लड़के): प्रथम स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ोग, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनाना ने पाया।

खो-खो अंडर 17 (लडक़े): प्रथम पुरस्कार बीडी मेमोरियल स्कूल जटवाड़, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनाना ने पाया।

खो-खो अंडर 19 (लड़के): प्रथम स्थान बीडी मेमोरियल स्कूल जटवाड़, द्वितीय स्थान सनराइज पब्लिक स्कूल बनौंदी ने प्राप्त किया।

नेटबॉल अंडर 17 (लड़के): प्रथम स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटवाड़ ने पाया।

वॉलीबॉल अंडर 17 (लडक़े): प्रथम स्थान पीएमएस राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतरेहड़ी, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ ने पाया।

वॉलीबॉल अंडर 19 (लडक़े): प्रथम स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर, द्वितीय स्थान बीडी मेमोरियल स्कूल जटवाड़ ने प्राप्त किया।

योग अंडर 19 (लड़के): प्रथम स्थान तेजस पब्लिक स्कूल धमौली, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटवाड़ ने प्राप्त किया।



लड़कियों में यह रहा प्रदर्शन

इसी प्रकार लड़कियों की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खो-खो अंडर 17 (लड़कियां) में प्रथम स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोड़वा खुर्द, द्वितीय स्थान बीडी मेमोरियल स्कूल जटवाड़, खो-खो अंडर 19 (लड़कियां) में प्रथम स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर, द्वितीय स्थान सनराइज पब्लिक स्कूल बनौंदी, फुटबॉल अंडर 17 (लड़कियां) में प्रथम स्थान प्राइम स्टैप स्कूल शहजादपुर, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटवाड़ ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फुटबॉल में रायवाली स्कूल प्रथम

फुटबॉल अंडर 19 (लड़कियां) में प्रथम स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायवाली, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटवाड़, कबड्डी अंडर 17 (लड़कियां) में प्रथम स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खानपुर बाह्मणा, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटवाड़, कबड्डी अंडर 19 (लड़कियां) में प्रथम पुरस्कार राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed