{"_id":"629bbdfba3e71116a90b83f8","slug":"summer-hit-traders-in-trouble-business-stalled-ambala-news-knl110486443","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां से पैदल निकलना भी होता था मुश्किल आज वहां छाया सन्नाटा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां से पैदल निकलना भी होता था मुश्किल आज वहां छाया सन्नाटा,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की मार से अंबाला शहर के व्यापारी भी बेहाल हैं। यहां जिन बाजारों में कभी पैदल निकलना भी मुश्किल होता था आज उन बाजारों में इस भीषण गर्मी के चलते पूरी तरह सुनसानी पसरी हुई है। ग्राहक न होने से व्यापारी खासे परेशान हैं। बाजारों में ग्राहक की चहल कदमी पूरी तरह बंद होने के कारण उनके कारोबार में 90 फीसदी गिरावट आ गई है। गर्मी ने दुकानदारों को एक बार फिर लॉकडॉउन के दिनों की याद दिला दी है।
अंबाला सिटी की होलसेल कपड़ा मार्केट के मुख्य बाजारों से पहले लोग पैदल निकलने में भी गुरेज किया करते थे। इन बाजारों में दिन भर काफी चहल-पहल रहती थी। आज इन मुख्य बाजारों में ग्राहकों की चहल कदमी पर पूर्ण विराम लग चुका है। शनिवार की बात करें तो यहां सुबह करीब 10 बजे से ही तपती गर्मी लोगों पर भारी पड़नी शुरू हो गई। दिन भर बाजार में सूनसानी छायी रही। व्यापारियों का कहना है कि करीब एक महीने पहले अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट में लगने वाले जाम की समस्या से लोग बहुत परेशान रहते थे। इन दिनों यहां सुनसानी छायी है। बाजार में ग्राहक न होने से कारोबार में 90 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।
फोटो नंबर 68
बीते कई दिनों से दुकानदारों के कारोबार पूरी तरह से ठप हो चुका हैं, भीषण गर्मी के दौरान ज्यादातर ग्राहक घरों में ही रहते हैं। जब तक गर्मी इसी प्रकार जारी रहेगी ग्राहक मार्केट में नहीं पहुंचेंगे। इससे दुकानदारी भारी नुकसान की चपेट में आ सकती है।
विज्ञापन
संदीप कुमार, स्थानीय दुकानदार, होलसेल कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।
लॉकडाउन के बाद दुकानदारी की गाड़ी पटरी पर नहीं लौट पाई थी लेकिन इस बार गर्मी के सीजन से दुकानदारों को बहुत उम्मीदें थी। लग रहा था कि गर्मी सीजन के कपड़ों की खरीदारी करने ग्राहक दुकानों पर पहुंचेंगे, लेकिन ग्राहक मार्केट में नहीं दिख रहा है।
अनुज जैन, स्थानीय दुकानदार, होलसेल कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।
इस बार गर्मी सीजन को लेकर दुकानदारों की ओर से पूरी तैयारियां की गई थी। दुकानों में हर प्रकार की वैरायटी से माल रखा था। दिनों दिन बढ़ रही भीषण गर्मी ने दुकानदारों की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यदि गर्मी का पूरा माल नहीं बिका तो भारी नुकसान होना भी संभावना है।
सुरेन्द्र कुमार, स्थानीय दुकानदार, होलसेल कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।
अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट के बाजार से जहां पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता था, आज इन बाजारों की मुख्य सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। बाजारों की मेन सड़क पर न तो ग्राहक है और न ही रोजाना की तरह चलने वाले राहगीर हैं।
अरुण कुमार, स्थानीय दुकानदार, होलसेल कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।
भीषण गर्मी के कारण इस बार दुकानदारों को भारी नुकसान होने आशंका है। प्रतिदिन दुकानों के विभिन्न प्रकार के खर्चे व लगाए गए स्टाफ के खर्चे निकालना सोच से परे हो चुका है। जो हालात आज मार्केट के चल रहे हैं, ऐसे हालात कभी भी देखने में नहीं आए हैं।
कमलजीत सिंह सोढ़ी, स्थानीय दुकानदार, होलसेल कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।