{"_id":"65f0d5759b50d27b9d08b4e4","slug":"suicide-note-revealed-the-secret-when-the-wishes-were-not-fulfilled-then-the-step-was-taken-ambala-news-c-36-1-amb1001-119765-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुसाइड नोट ने खोला राज, इच्छाएं नहीं हुई पूरी तो उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुसाइड नोट ने खोला राज, इच्छाएं नहीं हुई पूरी तो उठाया कदम
विज्ञापन
अंबाला। एक्सिस बैंक की महिलाकर्मी की आत्महत्या के मामले का राज सुसाइड नोट ने खोल दिया है। यह सुसाइड नोट जीआरपी ने मृतका के कमरे से जब्त किया। इसमें उसने लिखा कि इच्छाएं पूरी न होने के कारण वो आत्महत्या का कदम उठा रही है। वो विदेश जाना चाहती थी, लेकिन वो इच्छा पूरी नहीं हुई।
इसके बाद उसने सरकारी नौकरी के भी कई प्रयास किए, लेकिन उसमें भी कामयाबी नहीं मिली। उक्त जानकारी जीआरपी के जांच अधिकारी अजय ने दी। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट के संबंध में जानकारी परिजनों को दे दी गई थी और उन्होंने इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वहीं, सुसाइड नोट में भी मृतका ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इसलिए जीआरपी ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दरअसल, नरवाना निवासी मृतका ने सोमवार को अंबाला कैंट स्टेशन पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे आरपीएफ द्वारा तुरंत अंबाला कैंट के सामान अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसने बताया था कि सल्फास की गोलियां खा ली हैं। डाॅक्टरों ने उसे बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान मृतका ने अपने परिजनों की जानकारी जीआरपी को दे दी थी तो उन्हें भी घटना की जानकारी तुरंत दे दी गई जोकि कुछ ही घंटों में अंबाला पहुंच गए थे। परिजनों को भी इस बात की काफी हैरानी थी कि कुछ समय पहले तो उनकी बेटी ने ठीक-ठाक बात की थी और कुछ देर बाद उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।