फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suicide note alleges illicit relationship with wife's lover

सुसाइड नोट में पत्नी के प्रेमी से अवैध संबंधों के आरोप लगा फंदे से झूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Suicide note alleges illicit relationship with wife's lover
अंबाला। छावनी के तोपखाना में 34 वर्षीय अरुण ने अपने घर में चुन्नी से खूंटी पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। अरुण के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें उसने पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी के पिछले लंबे समय से दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने अपने ससुराल वालों से बातचीत की। उन्होंने अपनी बेटी के खिलाफ कोई कार्रवाई या उसे समझाने के बजाए उसे सपोर्ट किया। उसने खुद पत्नी को इस बारे में कई बार समझाया, लेकिन वह बार-बार उसे उस लड़के के साथ मिलकर मानसिक रूप से परेशान कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके आशिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। कैंट थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी पत्नी व उसके आशिक आकाश पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने सुबह फंदे से लटका देखा था अरुण का शव
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को अरुण अपने कमरे में सोया हुआ था। उसी दौरान फंदा लगा दिया। वीरवार को परिजन उठे और कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए। अरुण का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पाते ही तोपखाना चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed