{"_id":"5f4ffa848ebc3e537046987c","slug":"suicide-ambala-news-knl42883149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर व्यावसायी ने की आत्महत्या, नौरंगराय तालाब में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर व्यावसायी ने की आत्महत्या, नौरंगराय तालाब में उतराता मिला शव
विज्ञापन
suicide
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सेक्टर-7 वासी फर्नीचर कारोबारी 81 वर्षीय सुंदर लाल सिंगला ने सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह उनका शव रामबाग श्मशान के पास बने नौरंगराय तालाब में तैरता मिला। वे सुबह बिना बताए घर से चले गए थे। बाद में उनका शव तालाब से मिला। पंचनामा के बाद शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। आत्महत्या के कारणों को जानने के प्रयास जारी हैं। शाम तक कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था।
अरुण सिंगला ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सुंदर लाल बिना किसी को बताए घर से सुबह करीब साढ़े 5 बजे चले गए थे। जोकि आमतौर पर सैर के लिए 7 बजे निकलते थे। परिजनों को लगा कि शायद आज जल्दी निकल गए होंगे। लेकिन जब वह 9 बजे तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे किसी ने 3 नंबर चौकी पुलिस को सूचना दी कि तालाब में शव तैर रहा है। इसके बाद हैडकांस्टेबल हरप्रीत और सुभाष मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
कोरोना के डर से नहीं निकाला गया शव बाहर
भीड़ मौके पर पहुंच चुकी थी लेकिन किसी ने भी शव का पानी से निकालने की जहमत नहीं उठाई। क्योंकि सभी को डर था कि कहीं मृतक कोरोना से संक्रमित न हो। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। बेटे अरुण ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। चौकी नंबर तीन के इंचार्ज एएसआई नवतेज के अनुसार एक शव तालाब में होने की जानकारी मिली थी। जांच में उनकी पुष्टि सुंदर लाल के तौर पर हुई। बुजुर्ग ने सुसाइड किया है, लेकिन किन कारणों से इसका पता नहीं चला। तफ्तीश जारी है।