{"_id":"5ee918d58ebc3e42d56e78d6","slug":"suicide-ambala-news-knl343574181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों से परेशान युवक ने लगाया फंदा, उकसाने में प्रेमिका को किया नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों से परेशान युवक ने लगाया फंदा, उकसाने में प्रेमिका को किया नामजद
विज्ञापन
suicide
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अवैध संबंधों से परेशान गांव धन्यौड़ी के 21 वर्षीय हैप्पी ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव घर के पास प्लाट में पेड़ से झूलता मिला। पिता सतपाल ने गांव औजला की सुमन उर्फ जया पर उनके बेटे को परेशान करने आरोप लगाया, जिसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया। सोमवार को जया मृतक के घर आकर पूरे परिवार को धमकी देकर गई थी। सदर थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की 306 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव मिले शव का गमगीन माहौल में संस्कार कर दिया गया।
घटना सुबह की है जब गांव के सरपंच ने हैप्पी का शव पेड़ पर लटका मिला। उसने गले में रस्सी बंधी थी। खबर फैलते ही पूरा गांव मौके पर इकट्ठा हो गया। पुलिस की मौजूदगी में शव को उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया।
सतपाल के अनुसार उसके तीन बच्चों में सबसे छोटा हैप्पी है जोकि अभी कुंवारा है। वह बढ़ई के पास काम करता है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उनके घर आई जया ने सबसे पहले परिवार से बदसलूकी की। कहां कि हैप्पी से उसके अवैध संबंध हैं, वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। जया ने फोन पर हैप्पी से बात कर उसे धमकाया। शाम घर आए हैप्पी से परिजनों ने जब पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया, परेशानी की हालत में अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह सरपंच से पता चला कि उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन
जया पर केस दर्ज
सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी के मुताबिक आत्महत्या के इस मामले में जया पर उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।