फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sucide,amabala crime,amabala news

पूर्व मंत्री के बंगले पर जान देने वाली सोनिया के घर लटका रहा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
sucide,amabala crime,amabala news
अंबाला सिटी। मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस के गंधवानी सीट से विधायक उमंग सिंघार के भोपाल स्थित निजी बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली अंबाला के बलदेव नगर निवासी सोनिया भारद्वाज के घर सोमवार दोपहर से लेकर देर रात तक ताला लटका मिला। सेठी एंक्लेव कॉलोनी के कुछ लोगों ने बताया कि यहां पर सोनिया की मां और एक लड़का रहता था जोकि एक दिन पहले ही भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि सोनिया का एक बेटा भी है जो कि अंबाला से बाहर कहीं पढ़ाई कर रहा है। सोनिया की दो शादी हो चुकी है। वह अपनी दूसरी शादी से तंग थी। पहले पति संजीव को छोड़कर एक बंगाली से दूसरी शादी की थी लेकिन यह शादी भी कामयाब नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले इमिग्रेशन की जॉब छोड़कर सोनिया भोपाल एक मार्केटिंग कंपनी में काम के सिलसिले में चली गई थी। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के साथ शादी डॉट काम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी और दोनों मित्र थे। बताया जा रहा है सोनिया अपनी मां के साथ अंबाला में ही रहती थी और उसका करीब 20 साल का बेटा आर्यन शिमला में पढ़ाई कर रहा था। मां की मौत की सूचना मिलने के बाद आर्यन अपनी नानी के साथ रविवार देर रात ही अंबाला से भोपाल रवाना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें इस बारे में अभी कोई भी शिकायत नहीं मिली है। भोपाल में पूर्व मंत्री के यहां जिस सोनिया ने सुसाइड किया है वह बलदेव नगर की रहने वाली है इस बारे में भी अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
बलबीर सिंह, थाना प्रभारी बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed