फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students will showcase their talent in the Zonal Youth Festival.

Ambala News: जोनल यूथ फेस्टिवल में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students will showcase their talent in the Zonal Youth Festival.
जीएमएन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रोहित दत्त।
- 21 अक्तूबर से जीएमएन कॉलेज में होगा आयोजन, 40 विधाओं में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 21 से 23 अक्तूबर तक तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल आयोजित होगा। इस युवा महोत्सव में अंबाला जोन से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों युवा कलाकार अपनी कला, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
तीन दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्यिक और ललित कला समेत कुल 40 विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। महोत्सव के दौरान लोकगीत, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, नाटक, एकांकी, वाद-विवाद, भाषण, कविता पाठ, चित्रकला और रंगोली जैसी प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का एक बेहतरीन मंच है। जीएमएन कॉलेज के लिए इसकी मेजबानी करना गर्व का विषय है। आयोजन को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए कॉलेज स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन समिति ने भी इस आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

युवा एवं सांस्कृतिक मामलों के डीन डॉ. चंद्रपाल पूनिया ने बताया कि प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मंच व्यवस्था, पंजीकरण, आतिथ्य, भोजन, आवास और परिवहन जैसे सभी जरूरी प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कॉलेज इस भव्य आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed