फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students will learn artificial intelligence and coding in stem lab

Ambala News: विद्यार्थी स्टेम लैब में सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Students will learn artificial intelligence and coding in stem lab
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रदेश के 13 जिलों के राजकीय स्कूलों में स्टेम लैब खुलेगी। शिक्षा निदेशालय ने स्टेम लैब खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टेम लैब खोलने को लेकर प्रदेश के 13 जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना है।
इन स्टेम लैब में विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक, थ्री डी प्रीटिंग, एआर टेक्नोलॉजी, ड्रोन के बारे में सीखेंगे। पायलट प्रोजेक्ट में चुने जिलों में पंचकूला, अंबाला, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, फतेहाबाद, नूंह, सिरसा शामिल है।
विज्ञापन

इन लैब में राजकीय स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे। इस लैब को एक एजेंसी लगाएगी और दो वर्ष के लिए लैब का रखरखाव भी करेगी। स्कूलों में पहली बार इस तरह की लैब को खोला जा रहा है। बता दें कि राजकीय स्कूलों को आधुनिक बनाया जा रहा है। वहीं, प्रदेश में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल व पीएम श्री राजकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 13 जिलों के राजकीय स्कूलों में खुलेगी लैब
पंचकूला में जीएसएसएस सेक्टर-19, जीएसएसएस पिंजौर, जीएमएसएसएस बत्तौड़, जीएसएसएस सेक्टर-6, जीएमएसएसएस रायपुररानी।
अंबाला में जीएमएसएसएस पुलिस लाइन, शहजादपुर, समलेहड़ी, बराड़ा, जीएसएसएस बलदेव नगर।
पलवल से जीएसएसएस पलवल कैंप, जीएमएसएसएस धतीर, जीएसएसएस औरंगाबाद।
फरीदाबाद से जीएसएसएस खेड़ी कलां, जीएमएसएसएस सेक्टर-55, जीएसएसएस सेक्टर-3, जीएसएसएस फरीदपुर, जीएमएसएसएस सेक्टर-28।
यमुनानगर में जीएमएसएसएस बिलासपुर, रादौर, जीएसएसएस कलावड़, अलाहर।
गुरुग्राम से सेक्टर-4, 7 अर्बन एस्टेट, भौरा कलां, नाथुपुर, शेरपुर, जीएमएसएसएस फारूख नगर।
हिसार से जीएमएसएसएस उकलाना, आदमपुर, जीएसएसएस भटौल खरकड़ा, सतरोड़ खुर्द, सिवानी बोलान।
-करनाल से जीजीएमएसएसएस रेलवे रोड, जीएमएसएसएस तरौड़ी, घरौड़ा, बड़ौली, बरोटा।
सोनीपत से जीएमएसएसएस बिस्वामिल, नाहरी, जीजीएसएसएस बिदहाल।
रोहतक से जीएमएसएसएस भिवानी रोड रोहतक, लखान माजरा, सांपला, सांघी।
सिरसा से जीएसएसएस मिथरी, जीजीएसएसएस सिरसा मेला ग्राउंड
फतेहाबाद जीएसएसएसएस भूना, जीएसएसएस आमनी टोहाना
नूहं से जीएमएसएसएस फिरोजपुर झिरका, जीएमएसएसएस नूहं वन शामिल है।

वर्जन
राजकीय स्कूलों में स्टेम लैब खोली जाएगी। इसके लिए प्रदेश के 13 जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। इनमें अंबाला जिला भी शामिल है।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
वर्जन
राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी स्टेम लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक, थ्री डी प्रीटिंग, एआर टेक्नोलॉजी, ड्रोन के बारे में सीखेंगे। अंबाला के पांच स्कूलों का लैब खोलने के लिए चयन किया गया है।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed