फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students told through short drama how to do first aid

छात्रों ने लघु नाटक के माध्यम से बताया कैसे करें प्राथमिक उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Students told through short drama how to do first aid
Students told through short drama how to do first aid - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुराना, उगाला, नन्यौला, नारायणगढ़ और काठेमाजरा सहित 16 विद्यालयों में लघु नाटिका एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अंतर्गत जिले में सुरक्षा, शारीरिक शिक्षा, खेल एवं मरीज देखभाल कौशल से संबंधित विद्यालयों में यह प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्राथमिक उपचार से संबंधित विभिन्न चरणों को दिखाया। विद्यार्थियों ने नाटक मंचन के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की जान प्राथमिक चिकित्सा सहायता से बचाई जा सकती है। जिला परियोजना समन्वयक सुधीर कालड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता का महत्व समझाना एवं उनके कौशल का संपूर्ण विकास करना था। इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना है। इस मौके पर पूजा शर्मा, उषा शर्मा व अन्य ने पूर्ण सहयोग किया। प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed