फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   students erupted roadways bus service in ambala

चालक नहीं रोकते बसें, भड़के विद्यार्थियों का हंगामा

Fri, 18 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 18 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
students erupted roadways bus service in ambala

स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने बस संचालकों की मनमानी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कैंट बस स्टैंड पर जहां छात्राओं ने प्राइवेट बस संचालकों के खिलाफ हंगामा किया, वहीं नारायणगढ़ में भूरेवाला गांव के बस अड्डे के पास व कोहड़ा भूरा चौक के पास हाइवे जाम कर दिए। इतना ही नहीं कोहड़ा भूरा चौक पर हंगामा कर रहे विद्यार्थी तो अपने परिजनों के साथ सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाए, जबकि कैंट में पुलिस ने छात्राओं की शिकायत ली। 

विज्ञापन

सरकारी बस पास है, फिर भी काटते हैं प्राइवेट बस वाले टिकट

अंबाला कैंट बस स्टैंड में स्कूल कॉलेज की छात्राओं के जब प्राइवेट बस संचालकों ने टिकट काट दिए, तो यह छात्राएं भड़क गईं। इन छात्राओं ने बस स्टैंड में जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने जहां बस स्टैंड पर अड्डा इंचार्ज के कमरे के बाहर नारेबाजी की, इलाका पुलिस को भी प्राइवेट चालकों के खिलाफ शिकायत सौंपी। बस अड्डा इंचार्ज व इलाका पुलिस को सौंपी शिकायत में नोहनी, सढ़ौरा व अन्य क्षेत्रों से आई छात्राओं का कहना है कि वह अंबाला सिटी व कैंट में पढ़ने के लिए आती हैं। इसके लिए छात्राओं द्वारा सरकारी बसों का पास भी बनाया गया है। गत दिवस जब वह सरकारी बस निकल जाने पर प्राइवेट बस पर चढ़ी तो प्राइवेट बस कंडक्टर टिकट के लिए कहने लगा। जब छात्राओं ने सरकारी बस पास होने की बात कहीं तो कंडक्टर ने मना कर दिया और टिकट काटने पर जोर देने लगा। ऐसे में मजबूरन छात्राओं को टिकट लेकर सफर करना पड़ा। छात्राओं का कहना है कि जब सरकारी बस के पास बनवा चुके हैं, तो वह प्राइवेट बसों में मान्यता रखते हैं। इसके बाद यह छात्राएं कैंट बस स्टैंड स्थित लाल कुर्ती चौकी में पहुंची। यहां छात्राओं ने हंगामा किया और पुलिस को प्राइवेट चालक के खिलाफ शिकायत सौंपी। वहीं चौंकी में प्राइवेट समिति के अधिकारी व हरियाणा रोडवेज के अधिकारी भी पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेजा और छात्राओं को घर भेज दिया। इस दौरान रोडवेज यूनियन के जयवीर सिंह व परिवहन समिति के रामनाथ राणा, सुरेंद्र राजू सहित अन्य भी पहुंचे। 

विज्ञापन

छात्राएं बोली : हद हो गई बस रोकते रहें, घंटों सड़क पर खड़े रहते हैं

नारायणगढ़ में परिवहन सुविधाओं की कमी, रोडवेज कर्मियों की मनमानी तथा प्राइवेट बसों के चालकों व परिचालकों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार से परेशान स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं ने वीरवार को स्टेट हाइवे नंबर एक (नारायणगढ़-रायपुररानी-चंडीगढ़) मार्ग को जाम कर दिया। गांव भूरेवाला बस अड्डे पर जाम लगाने वालों में अधिकांश कॉलेज की छात्राएं थी। जाम के दौरान छात्रों व ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंचे एसएचओ सुरेश पाल ने छात्राओं को समझाकर जाम खुलवाया। इसी तरह विद्यार्थियों ने नारायणगढ़-रायपुररानी-चंडीगढ़) मार्ग पर ही स्थित कोहड़ा चौक के बस अड्डे पर भी जाम लगाया। 

स्टेट हाइवे नंबर एक पर स्थित गांव भूरेवाला के ग्रामीणों व स्कूल-कालेज जाने वाले विद्यार्थियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब सुबह से अड्डे पर घंटों खड़े रहने के बाद भी लगभग पौने आठ बजे तक बसें भूरेवाला बस अड्डे पर नहीं रुकी, तो तंग आए इन विद्यार्थियों ने जाम लगा दिया। छात्राओं ने कहा कि बसों के चालक बसों को बस अड्डे पर भी नहीं रोकते। छात्राओं का यह भी कहना है कि प्राइवेट संचालक बसों में चढ़ने नहीं देते और यदि चढ़ जाएं, तो टिकट लेने को मजबूर करते हैं। इस संदर्भ में छात्राओं ने एक लिखित शिकायत भी प्रशासन को सौंपी। जाम की सूचना लगते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिस पर विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक यह जाम लगा रहा। 

 दूसरी ओर इसी तरह की समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने नारायणगढ़-रायपुररानी-चंडीगढ़ मार्ग पर ही स्थित कोहड़ा चौक के बस अड्डे पर भी वीरवार की सुबह जाम लगा दिया था। हालांकि कुछ समय तक लगे इस जाम को मौके पर पहुंचे रोडवेज अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समझा कर यह जाम खुलवा दिया। उल्लेखनीय है कि कोहड़ा चौक से फतेहपुर, नगौली, छोटी कोहड़ी, वासलपुर, बड़ी कोहड़ी सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के विद्यार्थी बस पकड़ते हैं और प्रतिदिन बसों की कमी के चलते उन्हें इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। यही नहीं कुछ ऐसे ही हाल लाहा, दनौरा, प्यारेवाला, गढ़ीकोटाहा बस अड्डों के भी हैं। गुस्साए विद्यार्थी अपने परिजनों सहित सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। छात्राओं ने जब एसडीएम रुचि सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया तो एसडीएम रुचि सिंह ने रोडवेज कर्मियों को मौके पर बुला दोबारा से ऐसी समस्या उत्पन्न न होने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणगढ़ में किसी दूसरे डिपो की बस ने विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार किया था, जिस पर विभाग ने अपने कर्मचारी को मौके पर भेजा है। इस संबंध में शिकायत दी जाएगी। इसके अलावा कैंट में छात्राओं ने शिकायत दी है, जिस पर कार्रवाई होगी। इसी को लेकर जल्द ही आरटीए, परिवहन समिति प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की जाएगी, जिसमें इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

- कुलधीर सिंह, जीएम रोडवेज अंबाला डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed