फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Student Krish and teacher Mamta honored, Ambala

छात्र कृश और शिक्षिका ममता सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Student Krish and teacher Mamta honored, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला छावनी में भारत विकास परिषद सदर शाखा की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र कृश भास्कर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और ममता गोयल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र दुरेजा, सचिव जगदीश (एडवोकेट), संरक्षक राजकुमार, स्कूल प्राचार्य उमा मलिक ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य से किया। वीरेंद्र दुरेजा ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं श्रेष्ठ बनने एवं संसार को श्रेष्ठ बनाने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

राजकुमार ने भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया। स्कूल प्राचार्य उमा मलिक ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालक प्राध्यापिका इंदु लांबा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed