फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   student committed suicide by jumping from the third floor

लड़के से परेशान 21 वर्षीय युवती ने शिक्षण संस्थान की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
student committed suicide by jumping from the third floor
लड़के के पीछा करने और सुसाइड करने की धमकी देने से परेशान 21 वर्षीय छात्रा ने शिक्षण संस्थान की तीसरी छत से कूदकर जान दे दी। इस मामले में युवती के पिता ने मुलाना थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

गत दिवस उसके प्राध्यापक का फोन आया था कि पिछले तीन दिन से बेटी कक्षा में नहीं आ रही है और एक लड़का उनकी बेटी के बारे में पूछता हुआ कक्षा तक आ गया और सुसाइड करने की धमकी दी। बाद में उन्हें पता चला कि शुक्रवार दोपहर को उनकी बेटी ने शिक्षण संस्थान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी है और वह उपचाराधीन है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जब अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता ने युवक खिलाफ शिकायत देते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed