फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strong arrangements to stop the agitators: Deputy Commissioner

आंदोलनकारियों को रोकने के पुख्ता इंतजाम : उपायुक्त

Thu, 15 Feb 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 15 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Strong arrangements to stop the agitators: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पंजाब से दिल्ली कूच को लेकर आंदोलनकारियों को रोकने के लिए बुधवार दूसरे दिन भी पुलिस व अर्धसैनिक बलों की टुकडियां डटी रही। इस मौके पर आईजी सिबास कविराज, उपायुक्त डाॅ. शालीन व पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा भी सुबह से ही डटकर हर गतिविधि पर नजर रखकर आवश्यक निर्देश देते नजर आए।
उपायुक्त डाॅ. शालीन ने बताया कि आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को आंदोलनकारियों ने शंभु बाॅर्डर पर पटियाला पुलिस के बेरिकेड को ढाल बनाकर आगे बढ़ने की कोशिश की थी। इसके जवाब में हरियाणा पुलिस के कमांडो व अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी ने उन्हें पीछे खदेड़ने का काम किया।
विज्ञापन

पटियाला पुलिस के जो बेरिकेड थे, उसे भी वहां से हटाने का काम किया। बाद में ट्रैक्टर के माध्यम से भी आंदोलकारियों ने घुसने की कोशिश की और गीली बोरियां भी अपने साथ रखी ताकि टीयर गैस के प्रभाव को कम किया जा सके। जिसने भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का काम किया, पुलिस ने उसे वहां से खदेड़ने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारियों के उग्र रूप को देखते हुए अभी तक केवल टीयर गैस और रबर बुलेट का ही प्रयोग किया गया है, वह भी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही किया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से किसानों को भड़काने के लिए एक वीडियो वायरल की गई थी, जिसमें बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गोली चलाई गई है, यह बात निराधार है। अब तक गोली चलाने से संबंधित किसी भी प्रकार के हथियार का प्रयोग नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed