फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stay healthy and fit, 24 open gyms will be built in the cantonment

रहिए स्वस्थ और तंदरुस्त, छावनी में बनेंगे 24 ओपन जिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Stay healthy and fit, 24 open gyms will be built in the cantonment
छावनी के नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क झील के किनारे लगे ओपन जिम पर व्यायाम करते लोग। - फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी क्षेत्र के कुछ चुनिंदा वार्डों में पहले से ओपन जिम उपलब्ध कराए जा चुके हैं लेकिन अब 24 और वार्डों में ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने छावनी वासियों को फिट रहने के लिए यह सौगात देते हुए इन विभिन्न वार्डों में स्थापित किए जाने वाले इन 24 ओपन जिम के लिए 50 लाख रुपये की राशि जारी की है। ताकि यहां रहने वाले लोग अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकें।
विज्ञापन

पहली बार इतनी बड़ी तादाद में ओपन जिम अलग-अलग स्थानों पर लगाए जा रहे हैं, जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी वर्ग के लोग इस सुविधा का लाभ अपने घर के आसपास ही उठा सकेंगे। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अलग-अलग वार्डों में 24 स्थानों पर ओपन जिम लगाए जाएंगे और जिम लगाने के लिए जगह चयनित कर ली गई है। बहुत जल्द ही जिम लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओपन जिम पार्कों, मैदान एवं अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे, जिससे लोग सैर-सपाटे के साथ-साथ जिम के उपकरणों पर व्यायाम कर अपनी फिटनेस को बरकरार रख सकेंगे। ओपन जिम में अलग-अलग तरह के उपकरण लगेंगे जिसका जनता को भरपूर लाभ मिलेगा। गृह मंत्री विज ने कहा कि लोगों को व्यायाम करने एवं सैर करने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध हो इसके लिए विभिन्न वार्डों में पहले ही पार्कों की दशा को सुधारा गया गया है और अब ओपन जिम लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष पार्क में लगे ओपन जिम का जनता उठा रही लाभ : अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अब तक नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क एवं अन्य स्थानों पर भी ओपन जिम लगाए जा चुके हैं जिनका जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। सुभाष पार्क में झील के ठीक साथ ओपन जिम लगाया गया है जहां दिनभर व्यायाम करने वालों का तांता लगा रहता है। उन्होंने बताया व्यायाम करने के लिए पार्क में कई तरह के उपकरण लगे हैं।
इन स्थानों पर पहले लगाए गए है ओपन जिम
गृह मंत्री विज ने बताया कि सुभाष पार्क के अलावा छावनी में कुछ अन्य स्थानों पर ओपन जिम पहले लगाए जा चुके हैं। इनमें सुभाष कालोनी, 12 क्रास रोड पर आंबेडकर पार्क, राम किशन कालोनी एवं अन्य स्थान पर ओपन जिम लगाए जा चुके हैं जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। लोगों में ओपन जिम की बढ़ती मांग को देखते हुए अब अन्य पार्कों व स्थानों पर भी इन्हें लगाया जा रहा है।

इन स्थानों पर लगाए जाएंगे ओपन जिम
मच्छी मोहल्ला में प्रकट शिव मंदिर के निकट पार्क में, अहाता शुगनचंद के ग्राउंड में, हाउसिंग बोर्ड के गांधी पार्क में, कुम्हार मंडी के ग्राउंड में, रणजीत नगर पार्क में, हाउसिंग बोर्ड कालोनी के नेहरू पार्क में, वाल्मीकि बस्ती नंबर चार के पार्क में, हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी के निकट पार्क में, वार्ड नंबर 19 में करधान के पार्क में, वार्ड नंबर नौ आर्य नगर पार्क में, वार्ड नंबर 17 पालम विहार-बी में, वार्ड नंबर 13 शंकर पार्क में, वार्ड नंबर 10 रामपुर पार्क में, वार्ड नंबर तीन पंचायती बाग के निकट प्ले-ग्राउंड में, वार्ड नंबर दो टुंडला गुरुद्वारा के निकट मेन रोड के पास, वार्ड नंबर एक कलरहेड़ी गुरुद्वारा के निकट पार्क में, वार्ड नंबर चार दलीपगढ़ में, वार्ड नंबर पांच बब्याल व्यायामशाला के निकट, वार्ड नंबर एक में बोह ग्राउंड के निकट, वार्ड नंबर 21 शाहपुर बहगल धर्मशाला के निकट, एफसीआई गोदाम के निकट बाजीगर धर्मशाला के पास, रंगिया मंडी में डेरा सच्चा सौदा सत्संग भवन के पास, वार्ड नंबर 8 महेशनगर में,
वार्ड नंबर 16 पालम विहार-डी में ओपन जिम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed