फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stay away from addiction and play a leading role in building the society: Jhinda

नशे से दूर रहकर समाज निर्माण में निभाएं अग्रणी भूमिका : झींड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Stay away from addiction and play a leading role in building the society: Jhinda
अंबाला सिटी। आयुष्मान भारत योजना विभाग की ओर से व्यय वंदना स्कीम के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से पीएचसी स्तर तक शिविर लगाए जा रहे हैं। जिनमें वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ मिलने के बाद उन वरिष्ठ नागरिकों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि इन नागरिकाें को आयुष्मान बनवाने के लिए किसी इनकम सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। आमदनी अधिक होने पर भी 70 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएससी संचालकों को दिया प्रशिक्षण
इस योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सीएससी संचालकों की मदद ली जा रही है। जिसमें जिले के 150 सीएससी संचालकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। संचालक अपने क्षेत्राें में वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड के लिए निशुल्क आवेदन करवांएगे। वहीं आशाओं को भी घर- घर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का पता चल पाए। योजना में कार्ड धारक को अन्य मरीजों की तरह ही पांच लाख रुपये तक का उपचार निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
हमारी ओर से व्यय वंदना योजना के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। जिनमें 70 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। -- डॉ सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी आयुष्मान योजना अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed