फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Started at the age of nine; has won 15 medals so far.

Ambala News: नाै साल की उम्र में शुरुआत, अब तक जीते 15 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Started at the age of nine; has won 15 medals so far.
नाै साल की उम्र में शुरुआत, अब तक जीते 15 पदक - फोटो : नाै साल की उम्र में शुरुआत, अब तक जीते 15 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। युवा कराटे खिलाड़ी खुशहाल ने महज नौ साल की उम्र में अभ्यास शुरू कर 15 पदक अपने नाम किए हैं। इंद्री के जनेसरों गांव के रहने वाले खुशहाल का लक्ष्य 2028 और 2032 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
खुशहाल ने साल 2021 में कराटे खेलना शुरू किया था। वह इस समय दसवीं कक्षा के छात्र हैं और पढ़ाई में भी आगे हैं। उनके पिता कर्मसिंह किसान हैं और माता सुनीता गृहिणी हैं। खुशहाल को गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ाई के दौरान समोरा के एक निजी स्कूल में कराटे कोच के बारे में जानकारी मिली। परिवार ने उनकी रुचि को देखते हुए प्रशिक्षण दिलवाया। तब से वह हर प्रतियोगिता से पदक जीत रहे हैं। उनके कोच के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से वह निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

सफलता का सफर
खुशहाल ने जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में 15 स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते हैं। उनके स्कूल के शिक्षक उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हैं। वे खेल के कारण छूटने वाली पढ़ाई के लिए विशेष सुविधाएं व अतिरिक्त समय देते हैं। खुशहाल के पिता उन्हें हर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए हौसला देते हैं। खुशहाल का कहना है कि अभ्यास के दौरान लगने वाली चोटें उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां-

2022 में प्रदेश स्तरीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक।
2023 में कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया कांस्य पदक।
2025 में खेल महाकुंभ में जिला व राज्य स्तर पर शीर्ष 8 में चयन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed