फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   St. Theresa Convent Senior Secondary School first in Under-14 Yoga

Ambala News: अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
St. Theresa Convent Senior Secondary School first in Under-14 Yoga
अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम - फोटो : अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम
- अंडर-19 में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पहले और जीएमएसएसएस की टीम दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को कर्ण स्टेडियम में संपन्न हो गईं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियों के मुकाबले हुए जिनमें करीब दो हजार महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14 योग वर्ग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीपीएस की टीम द्वितीय रही।
अंडर-17 वर्ग में जीएमएसएसएस की टीम विजेता बनी जबकि डीपीएस की टीम उपविजेता रही। अंडर 19 में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीम पहले और जीएमएसएसएस की टीम दूसरे स्थान पर रही। सहायक शिक्षा अधिकारी सुलेंद्र ने बताया कि बुधवार को हुए महिलाओं के मुकाबले रोमांचक थे। उन्होंने कहा कि पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में महिला खिलाड़ियों में अधिक उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी
सुलेंद्र ने जानकारी दी कि अब जिला स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगी। जिला स्तरीय मुकाबले भी कर्ण स्टेडियम में ही होंगे। महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आगामी प्रतियोगिता के भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों की खेल प्रतियोगिता के परिणाम-

अंडर-14 100 मीटर दौड़ में त्रिपता प्रथम, आशमि द्वितीय, अनुष्का तृतीय।
अंडर-17 100 मीटर दौड़ में अदीति प्रथम, लविशा द्वितीय, जेसमिन तृतीय।
अंडर-19 100 मीटर दौड़ में आशना प्रथम, शालू द्वितीय और श्रेया तृतीय।

अंडर-14 200 मीटर दौड़ में प्रीधी प्रथम, त्रीपती द्वितीय और वंशिका तृतीय।
अंडर-17 200 मीटर दौड़ में अदिति प्रथम , शालू द्वितीय और प्रीत तृतीय।
अंडर-19 200 मीटर दौड़ में लक्षिता प्रथम, श्रेया द्वितीय, ओजस्वी तृतीय।

अंडर-14 400 मीटर दौड़ में प्रीधी प्रथम, प्रीया द्वितीय और मनजीत तृतीय।
अंडर-17 400 मीटर दौड़ में पुरूई प्रथम, आयुषी द्वितीय और शालू तृतीय।
अंडर-19 400 मीटर दौड़ में लक्षिता प्रथम, कशिष द्वितीय और आशना तृतीय

अंडर-17 800 मीटर दौड़ में पूर्वी प्रथम, आयुषी द्वितीय और मानसी तृतीय।
अंडर-17 1500 मीटर दौड़ में मानवी प्रथम, यशप्रीत द्वितीय और पायल तृतीय
अंडर-17 3000 मीटर दौड़ मानवी प्रथम और अंशुल द्वितीय।

अंडर-14 लंबी कूद में तृप्ति प्रथम, दिपांशी द्वितीय और नव्या तृतीय।
अंडर-17 लंबी कूद में हरलीन प्रथम , खुशी द्वितीय और राधिका तृतीय
अंडर 19 लंबी कूद में मुस्कान प्रथम, शैलजा द्वितीय और श्रेया तृतीय

अंडर 14 उंची कूद में तनया प्रथम, अप्रणजोत द्वितीय और मानवी तृतीय

अंडर 14 गोला फेंक में गुरलीन प्रथम, वेलनया द्वितीय, आलिया तृतीय
अंडर 17 गोला फेंक में तनमेय प्रथम, हरलीन द्वितीय और सपना तृतीय
-----
अंडर-19 गोला फेंक में रेखा प्रथम और जया द्वितीय।

भारोत्तोलन में सोनम 44 किलो, लेरिश 58 किलो, वेशनवी 63 किलो, क्रितीका 69 किलो, आरूती 77 किलो में चुने।

अंडर 14 बैडमिंटन में युवीका प्रथम, तनिषा द्वितीय और अनवीका तृतीय।
अंडर 17 बैडमिंटन में गिन्नी प्रथम, आनया द्वितीय और अरशीया तृतीय।
अंडर 19 बैडमिंटन में प्रनीत प्रथम, परीकर्ण द्वितीय और अनामिका तृतीय।

अंडर 14 जूडो में नवधा प्रथम, मानवी द्वितीय और चित्र राकशी तृतीय।
अंडर 17 जूडो में प्रिया प्रथम, वंशिका द्वितीय और ज्योति तृतीय।
अंडर 19 जूडो में मन्नत प्रथम, आराध्य द्वितीय और दिशा तृतीय।

अंडर 14 तलवारबाजी में कांची प्रथम, लक्षिता द्वितीय और अशिता तृतीय।
अंडर 17 तलवारबाजी में शगुन प्रथम, इशिता द्वितीय और हिमांशु तृतीय।
अंडर 19 तलवारबाजी में प्राची प्रथम, दीक्षा द्वितीय और गायत्री तृतीय।

अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम

अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम- फोटो : अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम

अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम

अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम- फोटो : अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed