फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sport,dav public school, zonal level band

जोनल लेवल बैंड प्रतियोगिता में छाई पुलिस डीएवी स्कूल की छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
sport,dav public school, zonal level band
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित जोनल लेवल बैंड प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। प्रतियोगिता शिमला के माल रोड पर संपन्न हुई। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि मौजूद थे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू एंड कश्मीर की टीमों ने भाग लिया। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की लड़कियों की टीम ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अव्वल रहने की वजह से टीम को 10 हजार का नकद इनाम भी मिला है। यहां बाजी मारने वाली टीमों को अब नेशनल लेवल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर की विजेता टीम गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में हिस्सा लेगी। इससे पहले भी पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल का बैगपाइपर बैंड इस प्रतियोगिता में तीन बार प्रथम स्थान हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने सभी बच्चों को व उनके माता-पिता और बैंड इंचार्ज संजीव गिल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल का गर्ल्स बैगपाइपर बैंड बहुत सी प्रतियोगिताओं स्टेट लेवल, जोनल लेवल और नेशनल लेवल पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुका है, जिन लड़कियों ने बाजी मारी उनमें भूमि (कैप्टन), दीक्षा, श्रेया, संध्या, लविशा, कमलप्रीत, रुचिका, प्रिया, पलक, रिया, पायल, प्रज्ञा, वंशप्रीत, नैनदीप, निष्ठा, हरमनजोत, आशिमा, लविता, अमृतधारा, कनिका शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed