फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Splendor bikes are the target of thieves

Ambala News: चोरों के निशाने पर स्प्लेंडर बाइकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Splendor bikes are the target of thieves
अंबाला। सावधान, स्पलेंडर बाइक चोरों के निशाने पर है। भीड़ में घुमने वाले बेखौफ चोर जगह-जगह बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चंद ही मिनटों में मजबूत लॉकर तोड़कर फरार हो जाते हैं। इसी को लेकर अंबाला के अलग-अलग थानों में बाइक चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। सब्जी लेने तो कोई क्रिकेट खेलकर लौटा तो बाइक गायब थी। सीसीटीवी में भी चोर महज बाइक ले जाते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पुराना आलू गोदाम निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर की दोपहर 2.30 बजे अपनी बाइक पर इंदिरा पार्क गया था। दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के बाद बाहर निकला तो देखा कि स्पलेंडर बाइक गायब थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शिकायतकर्ता महेश नगर के मुनरेहड़ी गांव निवासी मनजोत सिंह ने बताया कि वह एसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। 12 दिसंबर को वह कॉलेज में अपनी प्रेक्टिकल देने के लिए आया था। दोपहर 2 बजे बाहर आकर देखा कि बाइक नहीं थी। तीसरे मामले में यमुनानगर के गोलनी गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक गीता गोपाल चौक की ब्रांच में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 दिसंबर को वह अपनी ड्यूटी से शाम 6 बजे के करीब घर जाने लगा तो स्पलेंडर बाइक गायब थी जबकि चौथे मामले में अंबाला सिटी थाना में शिकायत देते हुए सोंडा गांव निवासी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। 19 दिसंबर को वह स्प्लेंडर बाइक को सिटी के मानव चौक की सब्जी मंडी के पास सडक के किनारे खड़ी करके गया था। सब्जी लेकर लौटा तो बाइक गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed