{"_id":"6ad52b11c50e5b6192051eb4","slug":"special-trains-will-run-today-between-amritsar-chhapra-and-chheharta-muzaffarpur-ambala-news-c-36-1-amb1001-171451-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमृतसर-छपरा और छेहरटा-मुजफ्फरपुर के बीच आज चलेंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमृतसर-छपरा और छेहरटा-मुजफ्फरपुर के बीच आज चलेंगी विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए और उनकी सुखद व सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर रेलवे ने आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से अमृतसर-छपरा और छेहरटा-मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनें सोमवार से अपनी सेवाएं शुरू कर रही हैं।
ट्रेन संख्या 04638/04637 अमृतसर-छपरा-अमृतसर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल पंजाब और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी। अमृतसर से ट्रेन 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। वहीं, छपरा से ट्रेन 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। अमृतसर से प्रत्येक सोमवार चलने वाली ट्रेन शाम 7:40 बजे प्रस्थान करेगी।
रास्ते में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सिवान, एकमा होते हुए अगले दिन रात 8:45 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में छपरा जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली ट्रेन से रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 12:20 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
-- --
छेहरटा-मुजफ्फरपुर-छेहरटा
ट्रेन संख्या 04640 छेहरटा स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक और ट्रेन संख्या 04639 मुजफ्फरपुर से 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। छेहरटा से ट्रेन सुबह 8:35 बजे प्रस्थान करके अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा , नरकटियागंज, बेतिया व सगौली होते हुए अगले दिन दोपहर 1:10 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी।
-- -
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के सटीक समय, ठहराव और नवीनतम अपडेट के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली एप देखें या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।
-- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।