फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special story of Khesari Lal fan injured in the accident in Haryana

मेरा टैटू बिगड़ गया... सपना उजड़ गया: हादसे में घायल खेसारी लाल की 'दीवानी' की अलग ही कहानी, जख्म का दर्द नहीं

Fri, 03 Mar 2023 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 11:48 PM IST
सार

बस के नीचे हाथ फंसने से गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला को जख्म के दर्द से ज्यादा टैटू खराब होने का दुख दिखाई दिया। महिला बोली कि सोचा था भोजपुरी स्टार से मिलने पर बेटियों की शादी के लिए मदद मांगूंगी। 

विज्ञापन
Special story of Khesari Lal fan injured in the accident in Haryana
छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गुड्डी। खेसारी लाल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली 40 वर्षीय गुड्डी भी हरियाणा के अंबाला के शहजादपुर के गांव कक्कड़ माजरा में हुए डबल डेकर बस दुर्घटना का शिकार बनी। हादसे के वक्त उसका हाथ बस में ही फंस गया था, जिसे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान महिला के हाथ पर बना टैटू बिगड़ गया। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगी। खास बात यह थी कि उसे जख्मी होने और दर्द का अहसास नहीं था, बल्कि हाथ पर बने टैटू बिगड़ने का गम था, जिससे उसके सपने जुड़े थे।

विज्ञापन


गुड्डी-40 बताती है कि उसका पति शराब का आदी है। वह अक्सर उसे और बेटियों को मारता था। घर की माली हालत सही नहीं होने के कारण वह बेटी शिवानी और आशू को पढ़ा नहीं पाई। दूसरे घरों में काम कर वह अपने परिवार को पाल रही थी। जब पति का अत्याचार बढ़ गया तो उसने हिमाचल प्रदेश के बद्दी में फैक्टरी में काम तलाश लिया। इसके बाद बेटियों को लेकर वह डबल डेकर बस में बरेली से सवार हुई थी।
विज्ञापन


उसका सपना था कि बेटियों की धूमधाम से शादी करेगी। उसके अनुसार, उसने सुना था कि भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव गरीब बेटियों की शादी में मदद करते हैं। इससे वह खेसारी लाल की फैन थी। उसने हाथ पर खेसारी लाल यादव का एक टैटू भी हिमाचल प्रदेश में बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोचा था कि जब वह खेसारी लाल से मिलेगी तो टैटू दिखाकर अपनी भावनाएं बताएगी और बेटियों की शादी के लिए मदद मांगेगी, लेकिन बस हादसे ने मानों उसके सपने पर पानी फेर दिया। दुर्घटना में बस के नीचे हाथ दबने से न सिर्फ वह गंभीर रूप से जख्मी हुई बल्कि उसका टैटू भी खराब हो गया। घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक वह फफक फफककर रोती रही और कहती रही कि मेरा टैटू बिगड़ गया। यह देखकर हर कोई हैरान दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed