फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special corridors have been created for pregnant women.

Ambala News: गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष कॉरिडोर तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Special corridors have been created for pregnant women.
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की महिला ओपीडी में लगे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महिला क्लीनिक के 
अंबाला। जिले के नागरिक अस्पतालों की महिला ओपीडी में आने वाली महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महिला क्लीनिक के प्रवेश द्वार यानी कॉरिडोर तैयार किए गए हैं। ओपीडी को आकर्षक और सूचनात्मक बैनरों से सजाया गया है, जिसका उद्देश्य अस्पताल आने वाली महिला मरीजों और गर्भवती माताओं को बिना किसी परेशानी के एक ही स्थान पर सभी आवश्यक चिकित्सा परामर्श व सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस क्लीनिक के लिए एक विशेष विंग को आरक्षित किया गया है। ओपीडी कमरों के बाहर महिला मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों और बेंचों की व्यवस्था की गई है। गर्भवती महिलाओं की जरूरत पड़ने पर इस क्लीनिक में काउंसिलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
बैनर पर चस्पा की गई हैं मुख्य निशुल्क सुविधाएं
नागरिक अस्पताल परिसर में लगाए गए नए आधिकारिक बोर्ड और बैनरों के माध्यम से महिलाओं को दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इनमें गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए निशुल्क जरूरी टीके व महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, प्रसव पूर्व जांच, अन्य आवश्यक टेस्ट निशुल्क टेस्ट व विशेषज्ञ डॉक्टरों के महिलाओं को उचित पोषण, प्रसव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों बारे बताया गया है। सरकारी योजनाओं से संबंधित परामर्श दिए जाने बारे भी बताया गया। आपातकालीन या सामान्य समस्या के समाधान के लिए एक समर्पित हेल्प डेस्क बारे जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य की दिशा में यह कदम उठाया गया है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का मकसद महिलाओं को दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में अवगत करवाना है। -डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed