{"_id":"6297d6d77e68507e446aa59b","slug":"source-text-ambala-news-knl1101711108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन00000","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन00000
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। श्री गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस के संबंध में केंद्रीय गुरु पर्व कमेटी द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शाम 5 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। इस दौरान बाजारों में जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
यह नगर कीर्तन विजय रतन चौक, पंजाबी गुरुद्वारा, कछतरी गुरुद्वारा, गुरुद्वारा भाट बिरादरी, अरोड़ा डायरी, करतार स्वीट चौक, हलवाई बाजार चौक, श्री राम बाजार से होता हुआ रात्रि 8 बजे गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा मीठी छबील व मिष्ठान प्रसाद बांटकर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में गतका टीम ने तलवारबाजी के जौहर दिखाये। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की पालकी बहुत सुंदर फूलों द्वारा सजाई गई थी। पालकी साहब के साथ कीर्तनी जत्थे कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इसमें भाई अरविंदर सिंह तोप खाने वाले भाई नरेंद्र सिंह नंदा निष्काम कीर्तनी जत्था कीर्तन करते हुए संगतों को निहाल किया। नगर कीर्तन में पंजाबी गुरुद्वारा कछतरी, सत्संग गुरुद्वारा भाट बिरादरी, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी गुरुद्वारा पालम विहार, गुरुद्वारा नाम सिमरन, गुरुद्वारा हरि नगर, गुरुद्वारा तारानगर, श्री गुरु सिंह सभा हर गुलाल रोड, सभी गुरुद्वारा के प्रबंधक इस नगर कीर्तन में संगतो के साथ शामिल हुए। नगर कीर्तन में सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। सभी गुरुद्वारा साहिब द्वारा नगर कीर्तन ने पूरा सहयोग दिया। नगर कीर्तन में एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह पाली, केंद्रीय गुरुपर्व कमेटी के जनरल सेक्रेटरी बी एस बिंद्रा, केंद्रीय गुरु पर्व कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतनाम सिंह, जगमीत सिंह जोश, अरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
--------------------