फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Son's uncontrollable rage; tracked down the victim and attacked.

Ambala News: बेटे का बेकाबू गुस्सा, ढूंढकर किया था हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Son's uncontrollable rage; tracked down the victim and attacked.
मृतक हरविंद्र सिंह की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। झगड़े के बाद पिता हरविंदर सिंह की हत्या के मामले में सीआईए-1 की टीम ने आरोपी पुत्र गगन को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि वारदात वाले दिन घर पर विवाद के बाद बुजुर्ग हरविंदर सिंह पैदल बाहर निकल गए थे। इसके बाद भी आरोपी गगन का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह अपने पिता को तलाशते हुए वहां पहुंच गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गगन अपने पिता को ढूंढते हुए बब्याल रोड स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचा। वहां हरविंदर सिंह लेटे हुए मिले, जहां आरोप है कि गगन ने उनके साथ लात-घूसों से मारपीट की। हमला करने के बाद भी आरोपी करीब 10 मिनट तक वहीं खड़ा रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी कुछ समय तक अपने पिता की स्थिति पर नजर रखता रहा। इसके बाद ही वह मौके से गया। पुलिस मामले में घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी अन्य की संलिप्तता की भी होगी जांच : सीआईए-1 की टीम आरोपी से दो दिन के रिमांड के दौरान घटनास्थल की निशानदेही करवाएगी। इसके अलावा बुजुर्ग के सिर पर मिली गहरी चोटों को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या घर या घटनास्थल पर किसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही इस हत्याकांड में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना को भी खंगाला जा रहा है।
गौरतलब है कि फॉरेंसिक डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के दौरान हरविंदर सिंह के सिर के पीछे गहरी चोटें पाई थीं। इसके अलावा नाक की हड्डी टूटी हुई मिली और पसलियों में भी फ्रैक्चर पाया गया। छाती और आंखों पर भी चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस जांच के अनुसार, घटना से पहले गगन और उसके पिता हरविंदर सिंह घर पर शराब का सेवन कर रहे थे। उस समय हरविंदर सिंह की पत्नी और दूसरा बेटा घर पर मौजूद नहीं थे। पत्नी अंबाला सिटी में रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी, जबकि दूसरा बेटा भी शहर से बाहर था। रात को अचानक पिता-पुत्र के बीच पारिवारिक कलह के चलते विवाद हो गया। इसके बाद यह घटना हो गई।

मृतक हरविंद्र सिंह की फाइल फोटो

मृतक हरविंद्र सिंह की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed