फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sonakshi, Ritu and Meher became the best athletes among girls.

Ambala News: लड़कियों में सोनाक्षी, रितु और मेहर बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi, Ritu and Meher became the best athletes among girls.
एथलीट मीट के दौरान विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शे
लड़कों में ध्रुव, सागर, मोहित ने मारी बाजी, ऑपरेशन मैदान के तहत हुई पहली एथलीट मीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन मैदान के तहत पहली एथलीट मीट आयोजित हुई। अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में हुई इस मीट में जिले के विभिन्न स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
लड़कियों में सोनाक्षी, रितु, मेहर व लड़कों में ध्रुव, सागर, मोहित को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला। वहीं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग लड़के व लड़कियों के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, हाई जंप और लॉन्ग जंप स्पर्धाओं में भाग लिया। पुलिस अधीक्षत अजीत सिंह शेखावत ने विजेताओं को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी, नकदी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



नशे से दूर रहकर खुद को खेलों के साथ जोड़ें युवा : एसपी

कार्यक्रम के दौरान एसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और खुद को खेलों से जोड़ें। कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर देश व समाज को नई बुलंदियों पर ले जाएं। उन्होंने कहा कि अंबाला पुलिस का यह नशा विरोधी अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस इससे पहले चेस, वॉलीबाल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं करवा चुकी है। इस मौके पर रिटायर्ड डीपी मलकीत सिंह, राजिंदर, सब-इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, जय सिंह, अजय कुमार, जसबीर कौर, रमेश कुमार, बलदेव, सरोज, एएसआई अनिल कुमार, रजनी और हेड कांस्टेबल रोहित कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पुलिस डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल विकास कोहली, विशाल बत्रा, राजीव जैन, विनोद गोयल और इंजीनियर बलबीर सिंह शामिल रहे।

एथलीट मीट के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शे

एथलीट मीट के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed